फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads of 90 villages could not be illuminated for one year

Fatehabad News: एक साल से रोशन नहीं हो पाईं 90 गांवों की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roads of 90 villages could not be illuminated for one year
गांव काताखेड़ी में खराब पडी स्ट्रीट लाइट।
फतेहाबाद। जिले के 90 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव आज भी कागजों में सिमटा हुआ है। ग्रामीण सरकार बने एक साल हो गया है और गांव की अब तक रोशन नहीं हो पाईं हैं। जिला परिषद की ओर से जिले के 7 खंडों के गांवों में यह स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं, लेकिन अभी तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। जिसके चलते गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में नवंबर 2022 में जिला परिषद का गठन हुआ था और जनवरी 2023 में जिला परिषद की प्रधान व उपप्रधान ने अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद जिला परिषद की दो विशेष व दो सामान्य बैठक हो चुकी हैं, लेकिन जिला परिषद से संबंधित कामों को सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है। फरवरी 2023 में जिला परिषद ने जिले के 7 खंडों के 90 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जो आज तक सिरे नहीं चढ़ पाया है, जिस कारण आज भी इन गांवों की अनेक गलियां अंधेरे में डूबी हुई हैं। यहां पर अधिकांश गलियों में तो रात भर अंधेरा रहता है। संवाद
विज्ञापन


इन गांवों में लगनी थी स्ट्रीट लाइटें
जिला परिषद ने जो प्रस्ताव बनाया था उसके अनुसार भट्टूकलां खंड के गांव खाबड़ाकलां, शेखुपुर दड़ौली, ढांड, ढाबीकलां, ठुईयां, जांडवाला बागड़, सुलीखेड़ा व बोदीवाली, फतेहाबाद खंड के गांव बनगांव, गिल्लाखेड़ा, भोड़ियाखेड़ा, चिंदड़, खाराखेड़ी, चपलामोरी, मोहम्मद पुर रोही की पंचायत 1 व 2, ढाणी माजरा, धांगड़, बरसीन, बिसला, माजरा, भूथनकलां, ढाणी टाहलीवाली, बस्ती भीमा, ढाणी ठोबा, अयाल्की, बोसवाल, रजाबाद, ढाणी बीजा लांबा, काताखेड़ी व दौलतपुर, नागपुर खंड के गांव मल्हड़, थेड़ी, मुस्सेअली, भट्टूखुर्द, हुकमावाली, हांसपुर, जांडवाला सोतर, रत्ताटिब्बा, अलीका, लालवास व जल्लोपुर, रतिया खंड के गांव कलोठा, लठेरा, ब्राह्मणवाला, कंवलगढ़, मिराना, बादलगढ़, हसंगा, फूलां, अहरवां, सुखमनपुर, बलियाला, भूना खंड के गांव भूथनखुर्द, धौलू, नाढ़ोडी, चंद्रावल, खासा पठाना, बैजलपुर, ढाणी गोपाल, बोस्ती, ढाणी भोजराज, ढाणी सांचला, टोहाना खंड के गांव बिढ़ाईखेड़ा, पिरथला, पारता, ठरवा, ठरवी, सनियाना, समैन, नांगली, कन्हेड़ी, जमालपुर शेखां, हिंदालवाला, हिम्मतपुरा, दमकौरा, नन्हेड़ी, कुलां, रसूलपुर व डांगरा तथा जाखल खंड के गांव मुंदलिया, शक्करपुरा, दीवाना, नड़ैल, चुहड़पुर, जाखल, कुदनी व चांदपुरा में स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जिले के 7 खंडों के गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया था। जिस पर अमल होना आरंभ हो गया है। 1 या 2 दिन में इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed