{"_id":"1d667ed937ae818f32c6b7d80e1809a3","slug":"road-jammed-by-shopkeepers-against-taking-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर भड़के दुकानदार
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/ध्ारना
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहां पर कोई संतुष्टीजनक जवाब न मिलने पर दुकानदार नारेबाजी करते हुए
जवाहर चौक में पहुंच गए। चौक में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करवा के
जवाहर चौक से निकलने वाले चारों रास्तों को बंद कर जाम लगा दिया। जिससे आम
जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
11 बजे लगे जाम की सूचना जब पुलिस अधिकारियों को मिली तो एसएचओ दलीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन दुकानदार नहीं माने और उन्होंने लालबत्ती चौक पर पहुंचकर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिसके बाद दुकानदार शांत हुए और शाम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी लिखित शिकायत दी।
बृहस्पतिवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जवाहर चौक में पहुंचे और वहां पर दुकान के बाहर पड़े सामान की फोटो लेकर 28 दुकानदारों को 2 हजार रुपये भरने के नोटिस जारी कर दिए।
जिससे खफा विजय कुमार, गुरदीप, मुकेश चावला, महेश बजाज, शशी मदान, आत्मप्रकाश सहित दो दर्जन के लगभग दुकानदार नोटिस वापिस लेने की मांग करते हुए ईओ कार्यालय में पहुंचे जहां पर ईओ ओपी सिहाग ने दो टूक कह दिया कि पैसे तो भरने पड़ेंगे। जिसके बाद दुकानदारों ने नगरपरिषद में ही हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए जवाहर चौक में जाम लगा दिया।
जहां पर जाम खुलवाने पहुंचे एसएचओ दलीप ने मुअज्जिज व्यक्तियों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया। लेकिन वहां पर भी कोई बात नहीं बनी तो दुकानदारों ने लालबत्ती चौक में पहुंचकर जाम लगा दिया और बसों के आगे खड़े हो गए।
मीटिंग के लिए निकले विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने दुकानदारों शांत करवाते हुए कहा कि अधिकारियों से मिलकर समाधान निकालेंगे। जिसके बाद दुकानदारों ने जाम खोला और शाम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी शिकायत दी।
दीये तले अंधेरा
नगर परिषद के बाहर हंगामा कर रहे दुकानदारों ने कहा कि अधिकारियों को सबसे पहले जवाहर चौक का अतिक्रमण दिख गया है जो जबकि नगर परिषद के बाहर बनी दुकानों के मालिक काफी दूर अतिक्रमण करके बैठे है जिसकी ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।