{"_id":"67e1a46d33cac465b90ef7b4","slug":"revision-of-voter-list-for-sarpanch-and-panchayat-samiti-by-election-continues-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131224-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरपंच व पंचायत समिति के उप चुनाव की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरपंच व पंचायत समिति के उप चुनाव की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण जारी
Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंच, सरपंच व पंचायत समिति के उप चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज नियम 1994 के प्रावधानों अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार जिला के सात खंडों में रिक्त पंचों, सरपंचों तथा पंचायत समिति भट्टू कलां के वार्ड नंबर 17 के उप चुनाव करवाए जाने हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में सात खंडों में रिक्त 43 पंचों जिसमें जाखल में 2, नागपुर व रतिया में 6-6, खंड भट्टू कलां व भूना में 5-5, फतेहाबाद में 7 तथा खंड टोहाना में 12 पद शामिल है। इसके अलावा रिक्त 5 सरपंच पद जिसमें ग्राम पंचायत सुलीखेड़ा, काताखेड़ी, अहलीसदर, खाई व तामसपुरा शामिल है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करते हुए कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत हरियाणा विधानसभा की मतदाता सूचियों का जो अंतिम प्रकाशन 12 सितंबर, 2024 को किया गया है के आधार पर 25 मार्च से 5 अप्रैल तक संबंधित ग्राम पंचायतों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन 11 अप्रैल को, ग्राम पंचायतों की तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के अवलोकन उपरांत क्लेम तथा एतराज 18 अप्रैल तक प्राप्त किए जा सकेेंगे। 22 अप्रैल तक प्राप्त हुए क्लेम तथा एतराज का संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी द्वारा निपटान किया जाएगा। 25 अप्रैल तक क्लेम तथा एतराज का निपटान करने उपरांत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 6 मई तक प्राप्त होने वाली अपीलों का सक्षम अथॉरिटी द्वारा निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 13 मई तक ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।