{"_id":"6207f7b9209f890df939655f","slug":"revenue-department-records-80-percent-digital-information-will-be-available-on-one-click-fatehabad-news-hsr6241508195","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी डिजिटल हुआ राजस्व विभाग का रिकॉर्ड, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी डिजिटल हुआ राजस्व विभाग का रिकॉर्ड, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। अब राजस्व विभाग के किसी भी तरह के पुराने और नए रिकॉर्ड की जानकारी एक क्लिक के साथ मिलेगी। राजस्व विभाग का पूरा रिकार्ड अब ऑनलाइन किया जा रहा है। फतेहाबाद जिले में अब तक 80 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का काम पूरा हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों में सौ फीसदी रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद नागरिकों के लिए सहूलियत बढ़ जाएगी। किसी भी तरह का रिकॉर्ड लेने के लिए लोगों को अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर राजस्व विभाग से जुड़े हर तरह के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने का काम शुरू किया गया था। इसमें जमाबंदी से लेकर सभी तरह के रिकॉर्ड ऑनलाइन चढ़ाए जा रहे हैं। पहले लोगों को पुराना रिकॉर्ड निकलवाने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अधिकारियों को भी पुराना रिकॉर्ड निकालने के लिए कई फाइलें और रिकॉर्ड की अलग-अलग गठड़ी चेक करनी पड़ती थी। इस प्रक्रिया में जहां आमजन को लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रिकॉर्ड तलाशने में काफी समय बर्बाद करना पड़ता था। पुराना सारा रिकॉर्ड मैनुअल ही मौजूद है। सरकार के आदेश पर लोगों की सुविधा और कर्मचारियों के समय की बर्बादी की समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्व से जुड़ा सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का काम शुरू किया और फतेहाबाद में जल्द ही रिकॉर्ड ऑनलाइन पूरा करने का काम पूरा हो जाएगा।
लघु सचिवालय के फेज-वन के पीछे रिकार्ड रूम में सेंटर
अधिकारियों की मानें तो राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लघु सचिवालय के फेज-वन की इमारत के पीछे स्थित रिकॉर्ड रूम में इसका सेंटर बनाया गया है। इस रिकॉर्ड रूम सेंटर पर कंप्यूटर के एक क्लिक पर पुराने से पुराना रिकॉर्ड सेकेंडों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
फीस में नहीं किया गया है कोई भी बदलाव
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए फीस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में निर्धारित फीस के अनुसार ही संबंधित राजस्व रिकार्ड आमजन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
कोट
जिला फतेहाबाद में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को डिजिटल करने का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्द ही 100 फीसदी काम पूरा कर लिया जाएगा। किसी भी तरह के रिकॉर्ड को उपलब्ध करवाने में फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डिजिटल मोड पर आमजन को आसानी से राजस्व विभाग से जुड़ा हर प्रकार का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा।
-हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद