फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired policeman dies in road accident

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Retired policeman dies in road accident
फतेहाबाद। गांव हांसपुर के पास सुबह सैर कर रहे सेवानिवृत्त पंजाब पुलिसकर्मी को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गांव हांसपुर निवासी कर्मसिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी हादसे के बाद पेड़ से जा टकराई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक की पत्नी कुलविंद्र कौर की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक मानसा निवासी बलविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव हांसपुर निवासी कुलविंद्र कौर ने बताया कि उसके पति कर्मसिंह पंजाब पुलिस में तैनात थे और 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार सुबह दोनों हांसपुर से आलूपुर रोड पर सैर कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति 50 फुट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप गाड़ी भी टक्कर के बाद पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी। एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed