{"_id":"679fb8ac231b305da208581a","slug":"retired-employees-union-meeting-expressed-displeasure-over-non-implementation-of-agreed-demands-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128732-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक, मानी गई मांगों को लागू न करने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक, मानी गई मांगों को लागू न करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
फतेहाबाद में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में भाग लेते कर्मचारी
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लाक फतेहाबाद की बैठक रविवार को ब्लाॅक प्रधान मा. रामदास की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिटायर्ड कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू न करने को लेकर काफी नाराजगी प्रकट की गई। जिला सचिव बेगराज ने कहा कि कम्यूटेशन की राशि की पुन: रिकवरी और कैशलेस मेडिकल सुविधा के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है।
कैशलेस मेडिकल सुविधा कार्ड नहीं बनाए जा रहे। घटती ब्याज दर के मद्देनजर रखते हुए 10 साल 8 माह के बाद कम्यूटेशन की राशि को व रिकवरी को तुरंत बंद किया जाए। पेंशनर्ज को 65 साल की आयु पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत की बेसिक पेंशन की बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल भत्ता 3 हजार रुपये मासिक व सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करके इलाज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को एसी वोल्वो व निजी बसों, रेल व हवाई जहाज में रियायती दर पर सुविधा मिले।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लागू करवाने के लिए 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाकर लंबित मांगों के लिए पेंशनर्ज को जागरूक किया जाए। 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, कुरुक्षेत्र में महापड़ाव कार्यक्रम में फतेहाबाद के रिटायर्ड कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे व अगले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संचालन सचिव हरकिशन लाल कंबोज ने किया। इस अवसर पर वित्त सचिव रघुनाथ मेहता, डॉ. पृथ्वी सिह बाना, डॉ. रामेश्वर दास, रामकिशन तंवर, गोपाल मेहता, जयपाल सिंह, हरिन्द्र सिंह, ओमप्रकाश चढा, हंसराज पटवारी, डॉ. आरबी यादव, बलवंत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।