फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired Employees Union meeting, decision to stage protest on 17th

Fatehabad News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक, 17 को धरना देने का निर्णय

Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Retired Employees Union meeting, decision to stage protest on 17th
फतेहाबाद। बैठक में सरकार के रवैये पर रोष जताते रिटायर्ड कर्मचारी। स्त्राेत रिटायर्ड कर्मचारी सं
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक प्रधान रामदास की अध्यक्षता में पटवार भवन में आयोजित हुई। इसमें संघ के ब्लाक सचिव हरकिशन लाल कम्बोज ने संचालन किया, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य जोगिन्द्र भ्याना और जिला वित्त सचिव रघुनाथ मेहता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को पेंशनर्स की लंबित मांगों को हल करवाने के लिए जिला स्तर पर प्रदर्शन कर उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। मुख्य वक्ता जोगिन्द्र भ्याना और रघुनाथ मेहता ने बताया कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें कुछ विवादित शब्दों को शामिल किया गया है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस आयोग से वंचित किया जा सकता है। संघ ने अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी की भी घोषणा की, जो 22-23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र में होगा। इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी सहमति और समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------
अध्यापक संघ ने गैर शैक्षिक कार्यों का विरोध जताया

फतेहाबाद। अध्यापक संघ ने शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त अध्यापकों से लिए जा रहे गैर शैक्षिक कार्यों का कड़ा विरोध किया है। संघ का आरोप है कि पढ़ाई के समय में हजारों अध्यापक बीएलओ, ट्रेनिंग, जनगणना और एसआईआर जैसे गैर शैक्षिक कार्यों में लगे हुए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगे इन कार्यों में दो महीने और अध्यापकों का समय लगेगा।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल मिताथल और अन्य नेताओं ने ऑनलाइन टीचर डायरी लिखवाने के आदेश को अव्यवहारिक और अनावश्यक बताया। उनका कहना है कि इस कार्य के लिए रोज़ एक घंटा अध्यापकों का समय बर्बाद हो रहा है, जो सीधे तौर पर उनके शिक्षण कार्य से संबंधित नहीं है। संघ ने मांग की है कि एसओ की व्यवस्था शीघ्र की जाए, ऑनलाइन डायरी के आदेश वापस लिए जाएं और ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल तुरंत जारी किया जाए।


अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए संघ ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई द्वारा पदोन्नति के मामले में समय पर कार्रवाई का वादा किया गया था, लेकिन अब इसे टाल-मटोल किया जा रहा है। संघ ने यह भी मांग की कि शिक्षकों के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए और स्कूलों को मर्ज करने या बंद करने की नीतियों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed