फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rent of multilevel parking did not increase, 10 rupees for motorcycle and 20 rupees will have to be paid for parking the car

Fatehabad News: मल्टीलेवल पार्किंग का नहीं बढ़ा किराया, मोटरसाइकिल के 10 तो कार खड़ी करने के देने होंगे 20 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rent of multilevel parking did not increase, 10 rupees for motorcycle and 20 rupees will have to be paid for parking the car
फतेहाबाद की मल्टीलेवल पार्किंग।
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के थाना रोड पर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया है। टेंडर की नई शर्तों में किराए बढ़ाने को लेकर नगर परिषद ने फेरबदल नहीं किया है। नगर परिषद की मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए पहले की तरह किराया देना होगा। पुराना ठेका अगले सप्ताह खत्म हो रहा है इसके चलते नगर परिषद ने नए ठेके को लेकर टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

टेंडर में लगाई गई शर्तों के मुताबिक साइकिल व रिक्शा खड़ा करने के लिए पांच रुपये, स्कूल व मोटरसाइकिल खड़ा करने के लिए 10 रुपये और कार,जीप, ऑटो रिक्शा आदि खड़ा करने के लिए 20 रुपये देने होंगे। नगर परिषद ने टेंडर को लेकर लगाई गई शर्तों के अनुसार ठेके की रिजर्व राशि सात लाख रुपये रखी है। यानि एजें कोसी सात लाख रुपये से ज्यादा रेट देना होगा। ठेके को बीच में छोड़कर जाने वाली एजेंसी की जमा करवाई गई राशि को जब्त किया जाएगा। ठेका लेने वाली एजेंसी को ही बिजली बिल भरना होगा।
विज्ञापन

14 को खुलेगा टेंडर
नगर परिषद मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर 14 अप्रैल को खोलेगा। जो एजेंसी सबसे ज्यादा रेट देगी नगर परिषद उसी को ठेका जारी करेगा।

कम्युनिटी सेंटर को लेने के लिए तैयार नहीं ठेकेदार
नगर परिषद के थाना रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर को ठेके पर लेने के लिए कोई भी ठेकेदार तैयार नहीं है। नगर परिषद ने टेंडर जारी किया था लेकिन कोई एजेंसी नहीं आई है। कम्युनिटी सेंटर पिछले तीन साल से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मल्टीलेवल पार्किंग को ठेके पर देने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। पार्किंग फीस नहीं बढ़ाई गई है। 14 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed