फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Relief from smog but stubble burning continues to stop

धुंध से मिली राहत मगर नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from smog but stubble burning continues to stop
फतेहाबाद के गांव धारसूल में पराली को लगाई आग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में धुंध से थोड़ी राहत मिली है लेकिन फतेहाबाद में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जिले में 47 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहा और स्मॉग न होने से लोगों को दिक्कत नहीं आई। जिले का एक्यूआई स्तर पर शुक्रवार की अपेक्षा घटकर 265 रहा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में हरसेक ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के पास 44 स्थानों की फायर लोकेशन भेजी है। वहीं कृषि विभाग के पास अन्य स्रोतों से तीन लोकेशन आई। अब तक जिले में 578 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। पराली जलाने पर अब तक कृषि विभाग 169 किसानों को चार लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी कर चुका है। फतेहाबाद जिला पराली जलाने के मामले में कैथल के बाद पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। जिले में एक्यूआई का स्तर शनिवार को 265 रहा।
विज्ञापन

डीसी कर चुके हैं दो नंबरदारों को निलंबित
पराली जलानेे की घटनाओं को न रोक पाने के कारण डीसी जगदीश शर्मा गांव मुंदलिया के नंबरदार नसीब सिंह व बिकर सिंह को निलंबित कर चुके हैं औैर जाखल खंड के ग्राम सचिव जार्जदीप व हलका मुंदलिया के पटवारी हिमांशु को चार्जशीट कर 15 दिन में जवाब मांग चुके हैं। पराली जलाने की घटनाओं को न रोकने के लिए चलते डीसी द्वारा 32 गांवों के 179 संबंधित कर्मचारियों, नंबरदारों को नोटिस दिया जा चुका है, जिसमें कृषि विभाग के 28 कर्मचारी व अधिकारी, 30 पटवारी, 24 ग्राम सचिव, 95 नंबरदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी कमेटी लगातार गांवों में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। अब तक 169 किसानों को चार लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। किसानों को कृषि विभाग पराली प्रबंधन के लिए भी जागरूक कर रहा है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed