{"_id":"676eec2c0111d40f9307b5ee","slug":"refused-to-marry-four-days-before-the-wedding-ceremony-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127031-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विवाह के मुहूर्त से चार दिन पहले विवाह से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विवाह के मुहूर्त से चार दिन पहले विवाह से किया इन्कार
Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूना। वधू पक्ष ने वर पक्ष पर शादी के मुहूर्त से चार दिन पहले विवाह से इन्कार करने का आरोप लगाया है। वर पक्ष पर शादी से पहले दहेज में मोटरसाइकिल और 50,000 रुपये मांगने का आरोप लगा है जबकि वर पक्ष ने वधू को नाबालिग बताया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने महिला पुलिस जांच अधिकारी कांता देवी को शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवासी मजदूर ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से स्थानीय किसान के खेत में कार्य करता है। अपनी बालिग बेटी के विवाह के लिए मजदूर ने अपने खेत मालिक से योग्य लड़का खोजने का आग्रह किया था। उन्होंने एक व्यक्ति से मिलवाया।
उसने एक गांव निवासी लड़के से शादी के लिए बातचीत शुरू कराई तो 29 नवंबर को दोनों पक्ष दहेज रहित विवाह के लिए सहमत हो गए। शादी की तारीख 29 दिसंबर तय की गई। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इसके बावजूद दो दिन पहले ही लड़के ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके लिए वधू पक्ष ने दहेज में मोटरसाइकिल और 50,000 रुपये मांगने का आरोप लगाया जबकि आरोपी ने बताया कि वह 34 साल का है लेकिन वधू की आयु मात्र 15 वर्ष है। उसे बाल विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई का खतरा है।
इसका सबूत उसके पास है। इसके बावजूद उस पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जांच अधिकारी कांता देवी ने दोनों पक्षों को अपने सबूत और गवाह लेकर शनिवार को थाने में बुलाया है।