{"_id":"577c07e74f1c1bd7497f9bf6","slug":"reacharge-bour-50-thoshand-2-laks-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार वाले रिचार्ज बोर पर खर्च डाले दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार वाले रिचार्ज बोर पर खर्च डाले दो लाख
fatehabad
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
भट्टू रोड स्थित पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम का निवास, जहां पर विभाग के मुताबिक एक रिचार्ज बोर है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया । लोक निर्माण विभाग ने शहर को जलभराव से बचाने के लिए सात रिचार्ज बोर बनाने पर ही 14 लाख की राशि खर्च कर डाली है। विभाग द्वारा खर्च 13 लाख 98 हजार की ये राशि और इसके लिए करवाया गया टेंडर संदेह के घेरे में आ गया है। क्योंकि आमतौर पर रिचार्ज बोर में अधिकतम 50 हजार से अधिक खर्च नहीं आता है। मामला इसलिए भी संदेहास्पद हो गया है, क्योंकि शहर में लगे सात रिचार्ज बोर में से पांच अकेले भट्टू रोड पर बना दिए गए हैं। ये चौंकाने वाला खुलासा खुद लोक निर्माण विभाग ने एक आरटीआई के जवाब में दिया है। हैरानी तो इस बात की भी है कि शहर में लगे सात रिचार्ज बोर में से पांच अकेले भट्टू रोड पर बना दिए गए हैं। बावजूद इसके बरसात के दिनों में भट्टू रोड की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसके अलावा मॉडल टाऊन, अस्पताल रोड, बीघड़ रोड पर जलभराव का बुरा हाल होता है।
सात रिचार्ज बोर में से छह के लिए सिरसा की पार्टी को मिला ठेका
आरटीआई में हुए खुलासे के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर करवाए गए सात रिचार्ज बोर में से छह बोर का टेंडर सिरसा के ही ठेकेदारों को दिया गया। असल झोल भी यहीं है क्योंकि सिरसा के दो ठेकेदारों को पांच रिचार्ज बोर का टेंडर दिया गया। उन पांच टेंडरों में तीन ठेकेदार संदीप कुमार तहसील कागदाना और दो ठेकेदार अनिल कुमार तहसील कागदाना को दिए गए हैं। इसके अलावा एक ठेका दि-साहूवाला-2 एलएंडसी सोसाइटी सिरसा को दिया गया। फतेहाबाद शहर में रिचार्ज बोर करने के लिए सात में से एक ठेका ही स्थानीय निवासी कमल गेरा को दिया गया। अब ये जांच का विषय है कि शहर फतेहाबाद के लोकल ठेकेदार को शहर में ही रिचार्ज बोर करने के लिए जिन टेंडरों में फायदा नहीं दिखा, तो फतेहाबाद से 48 किलोमीटर दूर सिरसा के एक ही तहसील के दो ठेकेदारों को उसमें फायदा कैसे दिख गया।
लाल बत्ती चौक रिचार्ज बोर का जिक्र ही नहीं, भट्टू रोड पर दुकानदारों को ही नहीं पता बोर के बारे में
आरटीआई में दी गई जानकारी के अनुसार शहर में अभी तक सात ही रिचार्ज बोर लगाए गए हैं। जिनमें पांच भट्टू रोड पर विभिन्न जगहों पर और एक भूना मोड़ पर लगाया गया है, जबकि एक रिचार्ज बोर लोकनिर्माण विभाग ने अपने ही दफ्तर में बनवा दिया। लाल बत्ती चौक पर भी एक रिचार्ज बोर है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसके बारे में आरटीआई में कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
दूसरी ओर नगर परिषद के एमई एचके शर्मा भी लाल बत्ती चौक पर नप प्रशासन की ओर से कोई रिचार्ज बोर लगाए जाने से साफ इंकार करते हैं। उनकी मानें तो रिचार्ज बोर का काम लोक निर्माण विभाग ही देखता है। इसके अलावा विभाग द्वारा आरटीआई के जवाब में भट्टू रोड पर डॉ. सिवाच के अस्पताल के बाहर एवं पूर्व विधायक दुड़ाराम के निवास के पास रिचार्ज बोर होना बताया गया है, जबकि वास्तविकता में यहां पर कोई ऐसे बोर दिखे ही नहीं। इतना ही नहीं, सालों से यहां पर दुकान चला रहे दुकानदार भी यहां पर किसी भी रिचार्ज बोर की जानकारी से इंकार करते हैं।
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक इन जगहों पर हैं रिचार्ज बोर
1. फतेहाबाद-भूना रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास
2. भट्टू रोड पर डॉ. सिवाच अस्पताल के पास
3. भट्टू रोड पर पूर्व विधायक दुड़ाराम की कोठी के पास
4. भट्टू रोड पर अग्रवाल कालोनी के पास
5. भट्टू रोड पर भगवान कालोनी के सामने
6.भट्टू रोड पर भगवान कालोनी के दूसरी ओर
7. लोक निर्माण कार्यालय फतेहाबाद में
इन ठेकेदारों को मिला रिचार्ज बोर का ठेका
1. संदीप कुमार तहसील कागदाना, सिरसा (तीन रिचार्ज बोर)
2. अनिल कुमार, तहसील कागदाना, सिरसा (दो रिचार्ज बोर)
3. कमल कुमार गेरा (एक रिचार्ज बोर)
4. दि-साहूवाला-दो एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड (एक रिचार्ज बोर)
मैंने जो आरटीआई विभाग के पास लगाई थी, उसके जवाब में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कहते हैं कि रिचार्ज बोर पर दो लाख रुपये खर्च हुए। ये राशि सामान्य रिचार्ज बोर के खर्च से काफी ज्यादा है। रिचार्ज बोर के बावजूद पूरे शहर में खासकर भट्टू रोड पर लगभग एक से सवा फुट तक बरसाती पानी का जलभराव हो जाता है। जबकि विभाग के अनुसार भट्टू रोड पर ही पांच रिचार्ज बोर बने हैं। ये संदेह पैदा करता है, इसकी जांच होनी चाहिए।
अमित वढेरा, आरटीआई कार्यकर्ता, फतेहाबाद ।
रिचार्ज बोर का बाकायदा एस्टीमेट बनाया जाता है, इसके बाद टेंडर होता है। ये कोई प्राइवेट दुकान नहीं है, जो किसी को भी पैसे दे दिए जाएं। सारे काम नियमानुसार हुए हैं।
सुभाष भांभू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद ।