फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia's SDM accused in corruption case transferred

भ्रष्टाचार के केस में आरोपी रतिया के एसडीएम का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ratia's SDM accused in corruption case transferred
रतिया। विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद किए गए रतिया के एसडीएम भारत भूषण कौशिक का हरियाणा सरकार ने तबादला कर दिया है। एचसीएस भारत भूषण को कला एवं सांस्कृतिक विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रतिया में उनकी जगह पर अब सुभाष चंद्र बतौर एसडीएम पदभार संभालेंगे। 2019 बैच के एचसीएस सुभाष चंद्र अब तक सोनीपत नगर परिषद के संयुक्त आयुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रतिया एसडीएम भारत भूषण कौशिक पर 24 दिसंबर को जमीन खरीद के एक मामले में गड़बड़ियों के आरोप लगे थे और इस मामले में स्टेट विजिलेंस थाना हिसार में एसडीएम, उनकी पत्नी सहित छह लोगों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एसडीएम ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका अदालत में लगा रखी है, जिस पर सुनवाई 3 जनवरी को होगी। हालांकि, एसडीएम भारत भूषण केस दर्ज होने के साथ ही गायब हैं जबकि कार्यालय की तरफ से वे छुट्टी पर बताए गए हैं। भारत भूषण कौशिक को प्रदेश सरकार ने साल 2021 में 7 मार्च को रतिया में एसडीएम नियुक्त किया था। करीब नौ माह के कार्यकाल में एसडीएम भारत भूषण कौशिक पर दो बार जमीन की सौदेबाजी में पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed