फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ratia panchayat samiti fatehabad, ratia panchayat samiti chairman oath fatehabad

रतिया पंचायत समिति की चेयरपर्सन को एसडीएम ने दिलाई शपथ

Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
ratia panchayat samiti fatehabad, ratia panchayat samiti chairman oath fatehabad
श्‍ापथ्‍ा लेतीं चेयरमैन।ं - फोटो : amar ujala
पंचायत समिति की नवनियुक्त चेयरपर्सन नीलम रानी और उप चेयरपर्सन कमलेश रानी को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई और विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा गया। उपरोक्त शपथ उप मंडलाधीश संत लाल पंचार ने दिलवाते हुए नवनियुक्त चेयरपर्सन व उनकी टीम को विशेष शुभकामनाएं दी। शपथ लेने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में ही उन्हें नए कार्यालय में बैठाया गया। इसके बाद चेयरपर्सन ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है उसका निर्वाह ईमानदारी व लगन से करेंगी और क्षेत्र के विकास को लेकर कभी भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रतिया खंड के सभी गांवों में एक समान विकास करवाना है और इसी दृष्टि से ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. रविन्द्र दलाल, एस.डी.ओ. संदीप चित्रा, मनरेगा अधिकारी रविन्द्र गढ़वाल के अलावा भाजपा के प्रमुख नेता रमेश सिंगला, नरेन्द्र वधवा, धन्ना भगत, बलदेव गरोहा, सुरेश सिंगला, राम निवास गोयल, सुखविन्द्र गोयल, सुभाष सिंगला, मदन सिंगला, राजा राम, समिति के अन्य सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed