फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia Nagar Palika will mark the land

Fatehabad News: नगर पालिका रतिया जमीन की कराएगी निशानदेही

Mon, 23 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ratia Nagar Palika will mark the land
रतिया में नगर पालिका की साधारण बैठक में मौजूद नगर पालिका प्रधान उप प्रधान ,सचिव व पार्षद
रतिया। नगर पालिका की बजट बैठक सोमवार दोपहर बाद प्रधान प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने शहर के विकास कार्यों के कई प्रस्ताव रखे। जिन्हें बैठक में मौजूद पार्षदों ने पास किया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव ने बताया कि बैठक में पार्षदों ने नगर पालिका की शहर खाली पड़ी भूमि की निशानदेही करवा कर उस पर तारबंदी और चहारदीवारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय के ऊपर मीटिंग के लिए हॉल बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में टोहाना रोड बाईपास पर सुंदरीकरण करने और इंटरलॉक लगवाने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

वहीं रतिया शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत गेट लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मीटिंग में उप प्रधान जोगिंदर नंदा, पार्षद विजय गर्ग, अजमेर सिंह, सतपाल, गौरव शर्मा, गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सैनी, धीरज कुमार, जसविंदर कौर, रेखा शर्मा, सुमन, वीरपाल कौर सहित 13 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं बनेंगी पार्किंग
बैठक में शहीद देवेंद्र सिंह पार्क के पास नगर पालिका की 23 दुकानों के सामने पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पार्षदों ने रद्द कर दिया। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पार्षद विजय गर्ग ने शहर में जल्द डोर टू डोर वाहनों को लगाने का काम शुरू करवाने की बात कही गई। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों को भी बढ़ाने का मुद्दा उठा। जिस पर सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बैठक में पार्षदों को बताया कि इसी सप्ताह का डोर टू डोर कूड़ा उठान का टेंडर हो जाएगा तथा कर्मचारियों को बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed