फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rape with a 10 year old girl

मोबाइल में गेम दिखाने के बहाने 10 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape with a 10 year old girl
एक गांव में 10 वर्ष की बच्ची के साथ 16 वर्ष के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर रक्त बहने से हालत गंभीर होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि युवक घटना के बाद घर से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग अपने पड़ोस की एक 10 वर्ष की बच्ची को मोबाइल फोन पर गेम दिखाने के बहाने घर के ऊपर चौबारे में ले गया। जहां पर बच्चे के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची खून से लथपथ एवं पीड़ा से रोने चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से भाग गया। युवक के परिजनों ने बच्ची की मां को बताया कि वह घर की सीढ़ियों से गिर गई थी इसलिए उसे चोटें आई हैं। घायल बच्ची को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही। जिसके बाद बच्ची के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला एएसआई सीमा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम उनके घर गई थी मगर वह गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed