फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rajasthan couple consumed poison, died during treatment in Fatehabad

Fatehabad News: राजस्थान के दंपती ने खाया जहर, फतेहाबाद में उपचार दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan couple consumed poison, died during treatment in Fatehabad
फतेहाबाद। क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के गांव महराणा में जहरीला पदार्थ निगलने से पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई। दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। राजस्थान की भादरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजस्थान के भादरा में ले गए। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मामले के मुताबिक भादरा पुलिस के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि राजस्थान के गांव महराणा निवासी 31 वर्षीय मनजीत की शादी करीब एक साल पहले सिरसा के गांव गुसाईआना निवासी 22 वर्षीय सुमन के साथ हुई थी। मनजीत गांव में ही मोबाइल का काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों घर पहुंचे और बेहोश होकर एक ही चारपाई पर गिर गए। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जहरीले पदार्थ सेवन के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed