फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain brought relief from suffocating pollution, temperature dropped by five degrees

Fatehabad News: बारिश ने दिलाई दमघोंटू प्रदूषण से राहत, तापमान पांच डिग्री गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from suffocating pollution, temperature dropped by five degrees
फतेहाबाद। पिछले नौ दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे जिलावासियों को शुक्रवार को आई हल्की बारिश से राहत मिली है। सुबह बारिश होने से वातावरण में छाया धुआं छट गया, जिससे लोगों को दमघोंटू प्रदूषण से छुटकारा मिला। बारिश से एक्यूआई के औसत स्तर में 114 अंक की गिरवट आई है तो वहीं तापमान भी पांच चार डिग्री लुढ़क गया है। हालांकि बारिश से अनाज मंडियों में खुले में पड़ी धान की बोरियां भीग गईं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह ही मौसम में बदलाव आया और हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण पराली जलने से नौ दिनों से जिले के वातावरण में घुला धुआं छट गया, जिससे लोगों को घुटन भरे माहौल से छुटकारा मिला है। फतेहाबाद में वीरवार को एक्यूआई का औसत स्तर 413 था जो शुक्रवार को घट कर 299 पर पहुंच गया। बारिश से तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



बारिश गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद
शुक्रवार को हुई बारिश से जिन किसानों ने गेहूं व सरसों की बिजाई की हुई है, उसको फायदा होगा। वहीं जहां बिजाई की जानी है, उस जमीन को पानी मिलने से किसान आसानी से गेहूं की बिजाई कर पाएंगे। मौसम भी फसलों के अनुकूल हो गया है और आगे फसलों की ग्रोथ भी अच्छी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनाज मंडियों में खुले में पड़ी धान की बोरियां भीगीं
फतेहाबाद की अनाज मंडियों में खुले में पड़ी धान की बोरियां भी बारिश के कारण भीग गईं। फतेहाबाद की अनाज मंडी में करीब 10 हजार धान के कट्टे बारिश की वजह से भीग गए। वहीं धान की ढेरियां भी बारिश के पानी के कारण भीग गईं। फतेहाबाद में कुलां क्षेत्र में दो एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है, जबकि अन्य खंडों में बूंदाबांदी हुई है।

-------------------------------------------------------

शुक्रवार को क्षेत्र में बारिश हुई है, जो गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद है। जिन किसानों ने सरसों व गेहूं की बिजाई की हुई है, वहां यह बारिश फायदेमंद है। जहां बिजाई नहीं हुई है, वहां जमीन गीली होने के बाद बिजाई की जा सकेगी।
डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।

-------------------------------------------------------------
किसान पराली को आग न लगाएं। एनजीटी के नियमों व सरकार के आदेशों की पालना नहीं करने और पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गत वर्ष भी पराली जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बार भी खेतों में पराली में आग लगने के मामलों में भूमि मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रेड जोन एरिया में पुलिस की टीमें भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांवों में विशेष निगरानी रखे हुए हैं।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed