फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rage against Tandav movie

तांडव मूवी के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rage against Tandav movie
शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तांडव फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया और सैफ अली खान सहित अन्य कलाकारों का पुतला जलाया गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के वाल्मीकि चौक पर एकत्र हुए और तांडव मूवी में हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर नारेबाजी की। फिल्म के कलाकारों व निर्देशक पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बजरंग दल के तरुण कुमार ने कहा कि तांडव फिल्म में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है। इसके विरोध में पूरे देश में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। टोहाना में भी वह इस मूवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर कई मूवी आ चुकी है। बजरंग दल इनका विरोध करता है और पुतला दहन करके विरोध जताया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसी मूवी पर बैन लगाया जाए और इनके निर्माता निर्देशकों और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अनूप कुमार, राकेश गोयल, नवजोत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed