{"_id":"67cf2ef25f689ec9970ac0a2","slug":"punjabi-sabha-united-in-support-of-ratia-block-committee-chairman-in-the-rape-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-130540-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुष्कर्म मामले में रतिया ब्लाॅक समिति चेयरमैन के पक्ष में पंजाबी सभा एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुष्कर्म मामले में रतिया ब्लाॅक समिति चेयरमैन के पक्ष में पंजाबी सभा एकजुट
Mon, 10 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद मामले की जानकारी देते हुए पंजाबी सभा अध्यक्ष सतीश हांडा व अन्य सदस्य।
रतिया। ब्लॉक समिति के चेयरमैन के विरुद्ध दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में रतिया की पंजाबी सभा चेयरमैन केवल मेहता के पक्ष में आई है। इसके तहत पंजाबी सभा के प्रधान सतीश हांडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद सभा के अध्यक्ष सतीश हांडा ने कहा कि यह मामला पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित है। केवल कृष्ण मेहता समाज में प्रतिष्ठा रखता है और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए ही यह मामला दर्ज करवाया गया है।
पंजाबी सभा के प्रधान का कहना है कि ब्लॉक समिति के चेयरमैन शिकायतकर्ता महिला और सहआरोपी कुलवंत सिंह से न कभी मिला और न ही उनको जानता है। प्रधान का कहना है कि चेयरमैन केवल कृष्ण के खिलाफ पहले भी रतिया सदर थाने में अपहरण की झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी जोकि बाद में गलत पाई गई।
पंजाबी सभा के प्रधान सतीश हांडा ने बताया कि मंगलवार को रतिया के पंजाबी समाज के गणमान्य लोगों के साथ पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस अवसर पर सचिव कृष्ण तनेजा, उपप्रधान राम तनेजा पूर्व सरपंच, हरबंस खन्ना, हंसराज मेहता, फतेहचंद अलीका, विक्की मेहता, रमेश जताना, दीपक तनेजा, पप्पू मेहता महमडा आदि सदस्य मौजूद थे