फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab Roadways bus collided with a private bus

Fatehabad News: पंजाब रोडवेज ने निजी बस को मारी टक्कर

Sat, 02 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 02 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways bus collided with a private bus
रतिया। बाईपास पर स्थित गुमटसर गुरुद्वारा के पास शनिवार को पंजाब रोडवेज की बस ने एक निजी बस को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बसें टोहाना से रतिया आ रही थीं और सवारियों से भरी हुई थीं। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब निजी बस बाईपास पर सवारियां उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही पंजाब रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद दोनों बसों के चालक और परिचालकों के बीच बहस हो गई। निजी बस के चालक राम सिंह और परिचालक बिल्लू ने बताया कि वे तय समय पर चल रहे थे और निर्धारित स्थान पर रुक रह थे तभी पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सवारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद दोनों बसें बस स्टैंड पहुंचीं जहां उनमें फिर से कहासुनी हुई। रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। आखिर में पंजाब रोडवेज बस के चालक ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed