{"_id":"64fa0680b28610f12f06d179","slug":"public-toilets-not-ready-even-after-deadline-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5058-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समय सीमा के बाद भी तैयार नहीं हुए सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समय सीमा के बाद भी तैयार नहीं हुए सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन
नगर परिषद का रतिया चुंगी पर जर्जर हालत में सार्वजनिक शौचालय
फतेहाबाद। जर्जर घोषित किए गए सार्वजनिक शौचालय दो साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुए हैं। नगर परिषद द्वारा बनवाए जा रहे चार सार्वजनिक शौचालयों में से दो का काम बीच में ही अटका हुआ है। जिसमें बस स्टैंड के सामने और थाना रोड का सार्वजनिक शौचालय शामिल है। ठेकेदार ने इन दोनों सार्वजनिक शौचालयों की बिल्डिंग तैयार कर दी है लेकिन दरवाजों पर ताला लगाकर छोड़ दिया है। इसके अलावा रतिया चुंगी शौचालयों का काम अभी तक शुरू ही नहीं हुआ है। बता दें कि नगर परिषद ने दो साल पहले इन शौचालयों को जर्जर घोषित करके बंद कर दिया था और एक साल पहले नए शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मौजूदा हालात ये है कि बस स्टैंड के सामने और थाना रोड पर शौचालय न होने से दुकानदारों और बाजार में खरीददारी करने आए लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के चलते इन शौचालयों के निर्माण में देरी हुई है।
शौचालयों की सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार को आठ शौचालयों पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारी तैनात करने है। इन शौचालयों में नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय, ऑटो मार्केट, रतिया चुंगी, पार्किंग, पपीहा पार्क शामिल हैं। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 2 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारी तैनात होंगे। इसके अलावा बाकी शौचालयों पर सुबह 7 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे सफाई करनी होगी। इन शौचालयों की सफाई का ठेका इस बार करीब 43 लाख में दिया गया है।
यहां बनाने थे नए शौचालय
थाना रोड
ऑटो मार्केट
रतिया चुंगी
बस स्टैंड के सामने
रतिया चुंगी शौचालय : पानी है न सीट है
नगर परिषद के रतिया चुंगी स्थित शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था मिली और न ही यहां सीट भी टूटी हुई मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि सफाई के लिए कोई नहीं आता है। महिला शौचालय का गेट बंद मिला।
विज्ञापन
पार्किंग शौचालय : साबुन मिला न कर्मचारी
शहर के पार्किंग शौचालय में पड़ताल दौरान सफाई मिली। लेकिन यहां वाशबेसिन पर साबुन नहीं मिला। इसके अलावा कर्मचारी भी तैनात नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। कर्मचारी आते है और सफाई करके चले जाते है।
नगर परिषद शौचालय
नगर परिषद में सार्वजनिक शौचालय है। लेकिन पड़ताल में यहां भी साबुन की व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा न ही कर्मचारी तैनात मिला। जबकि ठेके के मुताबिक कर्मचारी होना चाहिए।
कोट
थाना रोड और बस स्टैंड के सामने सार्वजनिक शौचालय बन रहे है। 10 से 15 दिन में काम पूरा हो जाएगा। किसी विवाद के चलते काम में देरी हुई है। जहां तक सार्वजनिक शौचालयों पर कर्मचारी तैनात की बात है वह दाएं-बाएं बैठें होंगे। उनके पास सूची आ रखी है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद