फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public Health Department floats tender for drinking water supply for the third time

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने तीसरी बार लगाया पेयजल सप्लाई का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department floats tender for drinking water supply for the third time
फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय
फतेहाबाद। शहर में पेयजल सप्लाई और लीकेज समस्या को खत्म करने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया 8.15 करोड़ का टेंडर (निविदा) दूसरी बार रद्द हो गया है। टेंडर रद्द करने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आई है। एजेंसियां टेंडर नहीं लगा पा रही थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने अब तीसरी बार टेंडर लगाया है। ये टेंडर अब 22 जनवरी को खोला जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रिया में डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

हालांकि वर्क ऑर्डर लेने वाली एजेंसी को 15 माह में इस काम पूरा करना होगा। टेंडर रद्द होने से शहर के अशोक नगर क्षेत्र को पेयजल सप्लाई का इंतजार लंबा करना पड़ेगा। यहां पर कई क्षेत्र में नहरी पानी की सप्लाई नहीं है। इसके लिए रेस्ट हाउस के पीछे बूस्टिंग स्टेशन बनना है। इसके अलावा हरनाम सिंह कॉलोनी में भी नहरी पानी की सप्लाई दी जानी है। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में करीब 30 साल पुरानी पाइपों के कारण लीकेज की समस्या भी आ रही है। शहर में नहरी पानी की सप्लाई जनस्वास्थ्य विभाग खैरातीखेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करता है। यहां पर पानी स्टोरेज के लिए 10 और 12 एमएलडी यानि मीट्रिक लीटर पर डे के टैंक बने हैं। बढ़ती आबादी को देखते हुए विभाग 123 मिलियन स्टोरेज टैंक बनाने की योजना है। संवाद
विज्ञापन


कॉलोनियों में लीकेज को लेकर ये बदली जाएंगी पाइपें
4 इंची : 7500 मीटर
6 इंची : 750 मीटर
8 इंची : 1100 मीटर

नई कॉलोनियों में ये बिछेंगी पाइप लाइन
4 इंची : 22500 मीटर
6 इंची : 6500 मीटर

बनेंगे नए बूस्टिंग स्टेशन, नई कॉलोनियों में पहुंचेगा नहरी पानी
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर में जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल के लिए नई पाइप लाइनें बिछाएगा। पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। करीब 29 हजार मीटर पाइप लाइन बदली जाएगी। शहर में शामिल हुई हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर में नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। ये ही नहीं माजरा रोड पर नहरी पानी सप्लाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग रेस्ट हाउस के पीछे बने बूस्टिंग स्टेशन पर नया टैंक बनाएगा। इस टैंक से माजरा रोड पर पानी की सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टेंडर लगाया गया था लेकिन तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। पोर्टल में दिक्कत थी और इसका बाद में पता चला है। टेंडर दोबारा लगा दिया गया है और 22 जनवरी को खोला जाएगा। ये प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ जाएगा।
-सतपाल रोहज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed