{"_id":"61476f4a8ebc3e147352f2b8","slug":"public-health-department-does-not-have-the-material-to-join-the-joint-the-project-stalled-fatehabad-news-hsr6121567132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग के पास ज्वाइंट जोड़ने का सामान नहीं, प्रोजेक्ट रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग के पास ज्वाइंट जोड़ने का सामान नहीं, प्रोजेक्ट रुका
विज्ञापन
नहरी पानी पाइप लाइन बिछाने का बीच में लटका काम।
- फोटो : Fatehabad
नगर परिषद सीमा में हाल ही में शामिल हुई दो नई कॉलोनियों को नहरी पानी सप्लाई देने का प्रोजेक्ट बीच में अटक गया है। मिनी बाइपास से स्वामी नगर मोड़ तक पाइप लाइन बिछाने के बाद एजेंसी ने काम बीच में छोड़ दिया है। करीब डेढ़ माह से काम लटका पड़ा है। दो माह पहले पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अभी तक सिरे नहीं चढ़ा है। अधिकारियों ने काम बीच में रुकने के पीछे कारण पाइपों को जोड़ने वाले ज्वाइंट न होना बताया है।
अधिकारी दावा कर रहे हैं कि काम जल्द पूरा हो जाएगा लेकिन डेढ़ माह से पाइपें सड़क किनारे पड़ी है लेकिन शुरू नहीं हो पाया है। करीब 95 लाख रुपये का ये प्रोजेक्ट लटका पड़ा है। अगर प्रोजेक्ट शुरू होता है तो करीब पांच हजार लोगों को नहरी पानी मिल सकेगा। शहर के सभी वार्डों में खैरातीखेड़ा प्लांट से ही नहरी पानी सप्लाई हो रहा है।
खैराती खेड़ा से स्वामी नगर तक बिछाई जानी है पाइप लाइन
जनस्वास्थ्य विभाग ने नहरी पानी देने के लिए तीन कॉलोनियों को शामिल किया था। इसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर तथा हरनाम सिंह कॉलोनी शामिल है। लेकिन पहले चरण में हंस कॉलोनी और स्वामी नगर को लिया गया है। फिलहाल इन कॉलोनियों में ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो 2850 मीटर तक 8 इंच, 1650 मीटर तक 6 इंच तथा 700 मीटर तक 4 इंच पाइप लाइन बिछा रहा है। पानी की सप्लाई खैरातीखेड़ा रोड पर बनाए गए नहरी पानी स्टोरेज प्लांट से सप्लाई होगा।
विज्ञापन
शहर की सीमा में शामिल हुई हैं ये कॉलोनियां
नगर निकाय ने हाल ही में नगर परिषद की सीमा बढ़ाई है। सीमा बढ़ने से ये तीन कॉलोनियां नगर परिषद में शामिल हो गई है। हालांकि इन कॉलोनियों में नहरी पानी की सप्लाई देने का बजट पहले ही जारी हो चुका था। इन कॉलोनियों में फिलहाल ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है।
कोट
ज्वाइंट करने का काम रह गया है, उसका सामान नहीं है। सामान आने के बाद काम शुरू हो जाएगा। जल्द से जल्द काम पूरा करवा दिया जाएगा।
अंचल जैन, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।