{"_id":"661ebf2b6845b1425d0bdb8f","slug":"public-health-department-disconnected-drinking-water-connections-of-two-service-stations-and-6-shops-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115645-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में दो सर्विस स्टेशन और 6 दुकानों के काटे पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में दो सर्विस स्टेशन और 6 दुकानों के काटे पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन
फतेहाबाद में पानी के अवैध कनेक्शन काटते जनस्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे और नोटिस के बाद भी अवैध पेयजल कनेक्शन बंद न करने पर मंगलवार को शहर में पहली बार काटने का अभियान चलाया गया। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो सर्विस स्टेशन और लालबत्ती चौक के पास 6 दुकानों के पेयजल कनेक्शन काटे। जनस्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 10 दिनों से अवैध पेयजल कनेक्शन और पानी का बकाया बिल न भरने वालों को नोटिस जारी कर रहा था। लेकिन नोटिस के बाद भी अवैध कनेक्शन बंद नहीं किए गए। इसके चलते एसडीओ सतपाल रोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें कर्मचारी तरुण मेहता व बीआरसी सदस्य मौजूद रहे। कर्मचारियों ने भूना रोड स्थित हर-हर महादेव और बालाजी सर्विस स्टेशन का पेयजल कनेक्शन काटा। इसके अलावा लालबत्ती चौक पर 6 दुकानों के पानी कनेक्शन काटे गए।
शहर में चल रहे हैं 1310 अवैध कनेक्शन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने शहर में पानी के 17341 पानी कनेक्शन है। इसमें 1310 कनेक्शन अवैध तरीके से चल रहे है। विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन को बंदर करने को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा डिफाल्टरों पर भी विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
ये है जिले में पानी कनेक्शनों की स्थिति
खंड कनेक्शन
भट्टूकलां 15738
भूना 17080
फतेहाबाद 23780
जाखल 7592
नागपुर 12089
रतिया 19130
टोहाना 22222
कुल कनेक्शन 117631
कोट
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, पहले नोटिस भी दिए जा चुके हैं। बाहरी कॉलोनियों में भी अभियान चलाया जाएगा। यहां पर पेयजल कनेक्शन का इस्तेमाल दूसरे कामों में किया जा रहा है।
-सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग