{"_id":"688cf560cedd6f90e10fa2c6","slug":"protested-against-online-transfer-policy-and-ups-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-137835-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और यूपीएस का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और यूपीएस का विरोध किया
Fri, 01 Aug 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए निगम कर्मचारी। संवाद
टोहाना। डीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजली घर में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान तकनीकी और क्लेरिकल स्टाफ पर लागू ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध जताया गया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने, नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) और पुरानी पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में एक घंटे प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद एसडीओ सिटी टोहाना व सब अर्बन के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुरेश कुमार ने की तथा मंच संचालन वीरपाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से यूनिट अध्यक्ष बंशीलाल, पूर्व सब यूनिट प्रधान ईश्वर सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर अजीत जेई, लाइनमैन सूरजमल, शमशेर, कर्मवीर, संजय ,अजीत, कुलदीप, आदि मौजूद रहे।