फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Protested against new rules in crop procurement

Fatehabad News: फसल खरीद में नए नियमों का किया विरोध

Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protested against new rules in crop procurement
रतिया धरने पर बैठे हुए किसान यूनियन के सदस्य :संवाद
रतिया। गेहूं खरीद को लेकर बायोमेट्रिक व अन्य की शर्तों का किसान विरोध कर रहे हैं। विभिन्न संगठनों के किसान शनिवार को लामबंद हुए और रतिया-फतेहाबाद रोड पर संजय गांधी चौक के पास जाम लगा दिया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर रोड जाम रखा।
विज्ञापन


किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए एएसपी दिव्यांशी सिंगला, सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने रूट को डाइवर्ट कर वाहनों को भेजा। इस दौरान धरने पर बैठे प्रदेश प्रवक्ता राम, राजविंदर सिंह चहल, निर्भय सिंह, अमन सिंह आदि ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने जो किसानों की गेहूं की फसल की खरीद पर जो बायोमेट्रिक की शर्त लगाई है उसे तुरंत वापस लिया जाए, नहीं तो वे अगली बार हरियाणा बंद करेंगे। इतना इन्हें किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर थोपी गई शर्तों को वापस नहीं लिया गया तो वह भाजपा नेताओं का विरोध करेंगे और गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



:: एंबुलेंस ट्राली से टकराई तो एक तरफ का रास्ता खुलवाया



किसानों ने धरने के दौरान एम्बुलेंस के आवागमन के लिए कुछ रास्ता छोड़ा हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक एंबुलेंस वहां से गुजरने लगी तो जाम के लिए बीचों-बीच खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इससे एंबुलेंस का ड्राइवर साइड का बैक मिरर टूट गया। इस पर एएसपी दिव्यांशी सिंगला के अनुरोध पर किसानों ने एक साइड का रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed