{"_id":"630cf86721742e33232d43f4","slug":"protest-women-will-now-give-chulha-chauka-halt-in-front-of-contract-on-bhattu-road-fatehabad-news-hsr6404702106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध ः भट्टू रोड पर ठेके के सामने महिलाएं अब चूल्हा चौका पड़ाव देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध ः भट्टू रोड पर ठेके के सामने महिलाएं अब चूल्हा चौका पड़ाव देंगी
विज्ञापन
फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी से मिलने आया महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर शराब का ठेका खुलने के बाद से आंदोलनरत महिलाओं ने अब दिन-रात यहां पर धरना देने का एलान कर दिया है। महिलाओं ने कहा कि वे यहीं पर चूल्हा चौका पड़ाव डालेंगी और यहीं पर भोजन आदि पकाया जाएगा। वहीं, महिलाओं का एक शिष्टमंडल सोमवार को एसपी आस्था मोदी से मिला। एसपी ने उनको बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
महिलाओं का एक शिष्टमंडल सोमवार को एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ के नेतृत्व में एसपी आस्था मोदी से मिला। इस दौरान आंदोलन में शामिल लोगों ने एसपी को बताया कि भट्टू रोड पर आवासीय कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी व हंस कॉलोनी के पास खुला शराब का ठेेका नियमों के विरुद्ध है। इस रोड पर महिला कॉलेज होने के कारण छात्राओं का आना जाना रहता है।
महिलाओं ने कहा कि उनकी मांग है कि इस ठेके को हटाया जाए। इस पर एसपी आस्था मोदी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। इस दौरान महिलाओं ने एसपी को बताया कि ठेेके के कारिंदे धरने पर मौजूद महिलाओं की वीडियोग्राफी करते हैं और साथ ही यहां से गुजरने वाली युवतियों की भी। ठेके के आगे महिलाएं बैठी रहती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती की जाए। इस पर एसपी ने उनको कहा कि वह महिलाओं को सुरक्षा देंगी। शराब का ठेका हटवाने के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप सिंह, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, एडवोकेट शाहनवाज, पूर्व सरपंच दीपक रानी, पवन सेठी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
महिलाएं पिछले 20 दिनों से यहां पर ठेके का विरोध कर रही हैं। दो दिन पहले कोर्ट के आदेशों पर ठेकेदार ने ठेका खुलवा दिया, लेकिन महिलाओं ने यहां पर शराब की बिक्री नहीं होने दी है। अब यहां पर चूल्हा चौका आंदोलन आरंभ किया जाएगा और दिन रात महिलाएं, धरने पर बैठी रहेंगी।
-एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ, आंदोलनकारी महिला।