{"_id":"5f0b45268ebc3e63ad47dd2f","slug":"protest-fatehabad-news-rtk5637296162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड व फिरौती मांगने के विरोध में 22 जुलाई को भूना बंद : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड व फिरौती मांगने के विरोध में 22 जुलाई को भूना बंद : बजरंग गर्ग
विज्ञापन
हरियाणा व्यापार मंडल की प्रांतीय बैठक में अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व मौजूद व्यापारी प्रतिनिधि। सं
- फोटो : Fatehabad
हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहाकि व्यापारियों पर हमले व रंगदारी मांगने की घटना के विरोध में 22 जुलाई को भूना बंद रहेगा। इसके बाद भी अपराधी गिरफ्तार नहीं किए गए तो जिला व प्रदेश बंद करने का फैसला किया जाएगा।
रविवार को टोहाना में व्यापारी प्रतिनिधियों की एक राज्यस्तरीय आवश्यक बैठक टोहाना में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लूटपाट, रंगदारी, चोरी की वारदातों व अन्य व्यापारी व उद्योगपतियों की समस्याओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही भूना के मार्बल व्यापारी को गोली मारने व बीज विक्रेता राकेश सिंगला से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की 19 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने के विरोध में 22 जुलाई को भूना पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इसके बाद फतेहाबाद व हरियाणा बंद का आवाह्न किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि भूना ही नहीं प्रदेश में जगह -जगह व्यापारियों के साथ लूटपाट, फिरौती, चोरी व हत्याओं आदि जैसे वारदातें हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।
गर्ग ने कहा की सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए। बैठक में हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार कक्कड़, व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान राजेन्द्र ठकराल, रमेश गोयल, जोनी मेहत्ता, जींद के प्रधान महावीर, ईश्वर बंसल, सिरसा से गंगाराम बजाज, हीरालाल शर्मा, हिसार से सीताराम सिंगल, निरंजन गोयल, रोहतक से रमेश खुराना, गुरुग्राम से बबलू गुप्ता, भूना से अजय झाझडा एडवोकेट, विनोद सिंगला, उचाना से रोशन लाल गोगडियां, रतिया से रमेश गर्ग, भिवानी से नरेश गर्ग, फतेहबाद से अशोक नारंग, नारनौद से राजवीर जैन, पंचकूला से कृष्ण गुप्ता, अंबाला से नीरू वढेरा आदि मौजूद थे।