फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest

व्यापारियों पर हमले के विरोध में 22 को बंद रहेगा भूना का बाजार

Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest
12एफटीबीपी13- पीसी के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग।
विज्ञापन

12एफटीबीपी14- व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हरियाणा व्यापार मंडल की घोषणा
व्यापारियों पर हमलों के विरोध में 22 को रहेगा भूना बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहाकि व्यापारियों पर हमले व रंगदारी मांगने की घटना के विरोध में 22 जुलाई को भूना बंद रहेगा। इसके बाद भी अपराधी गिरफ्तार नहीं किए गए तो जिला व प्रदेश बंद करने का फैसला किया जाएगा।

रविवार को टोहाना में व्यापारी प्रतिनिधियों की एक राज्यस्तरीय आवश्यक बैठक टोहाना में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लूटपाट, रंगदारी, चोरी की वारदातों व अन्य व्यापारी व उद्योगपतियों की समस्याओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही भूना के मार्बल व्यापारी को गोली मारने व बीज विक्रेता राकेश सिंगला से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की 19 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने के विरोध में 22 जुलाई को भूना पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इसके बाद फतेहाबाद व हरियाणा बंद का आवाह्न किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि भूना ही नहीं प्रदेश में जगह -जगह व्यापारियों के साथ लूटपाट, फिरौती, चोरी व हत्याओं आदि जैसे वारदातें हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। गर्ग ने कहा की सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए। बैठक में हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार कक्कड़, व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान राजेन्द्र ठकराल, रमेश गोयल, जोनी मेहत्ता, जींद के प्रधान महावीर, ईश्वर बंसल, सिरसा से गंगाराम बजाज, हीरालाल शर्मा, हिसार से सीताराम सिंगल, निरजन गोयल, रोहतक से रमेश खुराना, गुरुग्राम से बबलू गुप्ता, भूना से अजय झाझडा एडवोकेट, विनोद सिंगला, उचाना से रोशन लाल गोगडियां, रतिया से रमेश गर्ग, भिवानी से नरेश गर्ग, फतेहबाद से अशोक नारंग, नारनौद से राजवीर जैन, पंचकूला से कृष्ण गुप्ता, अंबाला से नीरू वढेरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed