{"_id":"5efcd1fc8ebc3e4336017699","slug":"protest-by-placing-dead-bodies-on-the-road-fatehabad-news-rtk562057919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
रतिया में शव रखकर लहर पूल पर जाम लगाकर बैठे लोग।
- फोटो : Fatehabad
रतिया शहर के मॉडल टाउन में रविवार रात्रि को हमले में घायल हुए वार्ड नंबर 8 निवासी युवक साहिल उर्फ सागर की मगंलवार सुबह रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद आज जब मृतक युवक का शव दोपहर बाद रतिया पहुंचा तो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व रतिया पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए मृतक के परिजनों व सैकड़ों शहरवासियों ने फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पुल के ऊपर जाम लगा दिया और रतिया पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। जाम के दौरान रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। हालांकि बाद में बाद में उप पुलिस अधीक्षक सुभाष बिश्नोई व तहसीलदार विजय मोहन सियाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया साथ ही मृतक के छोटे भाई को पुलिस सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया।
जानकारी के अनुसार 28 जून की रात को रतिया के मॉडल टाउन में मदर इंडिया चौक के पास वार्ड नंबर 8 निवासी साहिल उर्फ सागर जब सब्जी खरीद रहा था तो उस पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था बाद में उसे गंभीर स्थिति के चलते रोहतक रेफर कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने साहिल के भाई गौरव के बयानों पर सुखमणपुर गांव निवासी पांच व भरपूर के दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था लेकिन 30 जून को सुबह रोहतक में साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया था। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों व शहरवासियों में रतिया पुलिस के खिलाफ काफी रोष व्याप्त हो रहा था लेकिन बुधवार दोपहर बाद जैसे ही साहिल का शव एंबुलेंस दोबारा रतिया पहुंचा तो साहिल के परिजनों व रतिया के सैकड़ों लोगों ने बड़ी नहर के पुल पर शव को रखकर जाम लगा दिया और रतिया पुलिस व हरियाणा पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
परिजनों ने आरोप लगाया की इससे पहले भी उक्त हमलावरों द्वारा गांव सुख्मनपुर में इनेलो नेता रवि गुर्जर की भी चुनावों के दौरान हत्या कर दी गई थी और तब से हमलावर जेल में बन्द थे लेकिन अब जेल से जमानत पर ही बाहर आए हुए थे और उन्होंने आते ही फिर गुंडागर्दी शुरू कर दी लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नही कर सके। परिजनों ने जाम लगाते हुए कहा कि जब तक साहिल के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। साहिल की माता व पिता ने रोते हुए पुलिस के समक्ष आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने साहिल पर हमला किया था वह साहिल के छोटे भाई गौरव को भी मारने की धमकी दे रहे हैं जिसका उनमें डर का माहौल व्याप्त है इसलिए साहिल के छोटे भाई गौरव को पुलिस सुरक्षा दी जाए उन्होंने उक्त धमकी की ऑडियो भी जाम के दौरान लोगों को सुनाते हुए बताया की हमने इस बारे में पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
धमकी की ऑडियो सुनते ही जाम लगा रहे लोगों में रोष फैल गया व रतिया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं काफी देर तक जाम लगने के बाद उप पुलिस अधीक्षक सुभाष बिश्नोई, तहसीलदार विजय मोहन सियाल, रतिया सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग, शहरी थाना प्रभारी मनदीप सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर नहर पुल पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की जिसके बाद अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साहिल के छोटे भाई को भी पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द हमलावरों को पकड़ा नहीं गया तो वह फिर से जाम लगा देंगे।