फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest,animal, fare, fatehabad, harayana

पशु व्यापारियों ने मेला शुरू करवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest,animal, fare, fatehabad, harayana
डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 सिटी से हिसार जाने वाली सड़क पर गांव धांगड़ के पास बाईपास के किनारे हुडा की अधिग्रहीत जमीन पर लगने वाले पशु मेले को बंद करने के प्रशासन के आदेश के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार पशु मेले से जुड़े लोगों ने शहर फतेहाबाद के बाजारों में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय जाकर पशु मेला शुरू करने की मांग को लेकर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जयसिंह, धर्मपाल, भगत सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि पशु मेला बंद होने से पशु व्यापारियों के लाखों रुपये यूपी, दिल्ली व पंजाब के व्यापारियों के पास फंस गए हैं। पिछले 28 वर्षों से पशु मेले में दुकानदारी करने वाले लोगों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है।  डीसी के नाम वाले ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते पशु व्यापारी आत्महत्या कर सकते है। अगर किसी व्यापारी ने आत्महत्या की तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


अगर पशु मेला शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो पशु व्यापारी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे और भूख हड़ताल करेंगेे। व्यापारियों ने डीसी को दिए ज्ञापन में यह भी साफ तौर पर कहा कि अगर पशु मेला दोबारा शुरू न हुआ तो शहर में दूध की सप्लाई रोक देेंगे चाहे उन्हें दूध नहरों में बहाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे पशु व्यापारी उपायुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी के बाद उपायुक्त एनके सोलंकी ने पशु व्यापारियों से ज्ञापन लेकर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed