फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Protest against BJP candidate in Jakhal, lathi charge on convoy

Fatehabad News: जाखल में भाजपा प्रत्याशी का विरोध, काफिले पर चले लाठी-डंडे

Sat, 18 May 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Protest against BJP candidate in Jakhal, lathi charge on convoy
फतेहाबाद जिले के जाखल में सिरसा के भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध करते समय घायल किसान।
जाखल(फतेहाबाद)। फतेहाबाद जिले के जाखल में सिरसा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अशोक तंवर का किसानों ने जबर्दस्त विरोध किया। किसान नेताओं ने काफिले के सामने नारेबाजी की और बाद में काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियां भी चलाईं। इस दौरान पुलिस की ओर से भी बल प्रयोग किया गया। पत्थर और लाठी चलने के कारण जहां गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, वहीं एक किसान के भी गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।
विज्ञापन

बता दें कि जाखल मंडी में भाजपा नेताओं के काफिले का सामना किसानों से हो गया। किसान यहां कार्यक्रम की सूचना मिलने पर बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर सवाल करने पहुंचे थे। नारेबाजी के बाद बात बिगड़ गई। हाथ में झंडा लिए लोग गाड़ियों पर लाठी से हमला करने लगे। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को किनारे हटाकर काफिले को निकाला गया। घायल किसान के अग्रोहा रेफर किए जाने की खबर मिल रही है। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed