{"_id":"647e18986c9b17f4f50b2719","slug":"property-id-mistake-can-be-corrected-on-june-10-and-11-without-applying-online-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-407-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना ऑनलाइन आवेदन किए प्रॉपर्टी आईडी की गलती 10 व 11 जून को करवा सकेंगे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना ऑनलाइन आवेदन किए प्रॉपर्टी आईडी की गलती 10 व 11 जून को करवा सकेंगे ठीक
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को ठीक करने के लिए नगर परिषद एक बार फिर से दो दिन के लिए कैंप लगाने जा रहा है। इस कैंप में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित लोग आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। ये कैंप में नगर निकाय द्वारा 10 और 11 जून को लगाया जा रहा है।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार कैंप में प्रॉपर्टी आईडी जिसमें नाम, एरिया, मोबाइल नंबर या फिर गृहकर को लेकर कोई गलती है तो उसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। कैंप में लगाए गए काउंटर पर मैनुअल शिकायत देनी होगी। इसके बाद नगर परिषद टीम संबंधित त्रुटि को ठीक करेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। नगर परिषद अधिकारियों को तय समय में त्रुटि को ठीक करना होगा।
पहले आ चुकी हैं ढाई हजार आपत्तियां
नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर याशी कंपनी से सर्वे करवाया गया है। कंपनी ने सर्वे के बाद प्री असेसमेंट नोटिस बांटे थे। इसके बाद आपत्तियां ली गई थी। करीब ढाई हजार प्रॉपर्टी मालिकों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। सबसे ज्यादा आपत्तियां एरिया, नाम में मिली थी। रिहायशी क्षेत्र को सर्वे में कामर्शियल दर्ज दिखाया गया था इसके अलावा प्रॉपर्टी एरिया में भी गड़बड़ी मिली थी।
विज्ञापन
30 फीसदी की छूट मिली, पोर्टल पर अपडेट नहीं
गृहकर पर नगर निकाय ने 30 फीसदी की छूट दी गई है। ये छूट वर्ष 2022-23 तक के गृहकर पर लगाए गए सरचार्ज पर दी गई थी। 31 जुलाई तक छूट की घोषणा हुई है लेकिन पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। अपडेट न होने के चलते लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। शहर के प्रॉपर्टी मालिकों का नगर परिषद की तरफ 28 करोड़ रुपये बकाया है।
कोट
प्रॉपर्टी आईडी में अगर किसी की गलती है तो वह उसे ठीक करवा सकता है। इसको लेकर दो दिन नगर परिषद कार्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में त्रुटि को ठीक करवाया जा सकता है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद