फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private schools closed today in protest against the murder of the school director

Fatehabad News: विद्यालय संचालक की हत्या के विरोध में निजी स्कूल आज बंद

Sat, 12 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Private schools closed today in protest against the murder of the school director
टोहाना। टोहाना प्राइवेट स्कूल संघ ने गुरु पूर्णिमा के दिन वीरवार को हिसार जिले के बास गांव में निजी स्कूल संचालक जगबीर पानू की हत्या की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

मॉडल केएम स्कूल में शुक्रवार को हुई शोकसभा में सभी निजी स्कूल संचालकों ने घटना पर गहरा रोष जताया। शनिवार को टोहाना के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभी ने दो मिनट का मौन रख काली पट्टी बांधी। इस दौरान प्रधान रणधीर पूनियां, ग्रामीण प्रधान राजेश कुमार, गौरव भूटानी विनय वर्मा, बलदेव सैनी, ममता ठाकुर, संदीप कंबोज, मनजीत सिंह और गणेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

रतिया। गुरु पूर्णिमा के दिन वीरवार को गांव बास के करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी के दो छात्रों ने चाकू मार कर उसी स्कूल के संचालक की हत्या कर दी। इसके विरोध में शुक्रवार को शहर के निजी स्कूलों में अध्यापकों ने रोष व्यक्त करते हुए काली पट्टी बांधकर पढ़ाई करवाई। निजी स्कूल के निदेशक रोमी गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा देने वाला शिक्षक ही समाज में सुरक्षित नहीं है। बच्चों के अनुशासन के प्रति चिंता जताई गई। निजी स्कूल की प्रबंध समिति के सदस्य तरसेम जिंदल, मोहन जैन, प्रिंसिपल मोना तनेजा, वाइस प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा और अध्यापकों ने काला दिन घोषित कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed