{"_id":"662155a21358a6f87901a276","slug":"private-school-operator-shot-himself-in-the-car-and-committed-suicide-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115738-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार में निजी स्कूल संचालक ने खुद गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार में निजी स्कूल संचालक ने खुद गोली मारकर जान दी
Thu, 18 Apr 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में निजी स्कूल संचालक का सुसाइड करने के बाद कार में पड़ा शव।
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित सीमा संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक एडवोकेट राघव बत्रा ने वीरवार दोपहर को गाड़ी में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान करके नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और एडवोकेट और निजी स्कूल संचालक नागरिक अस्पताल पहुंचे।
सुसाइड करने के पीछे पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा है। राघव बत्रा विवाद के चलते अपने मॉडल टाउन में पिता से अलग अंजलि कॉलोनी में पत्नी व बेटे के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। मामले के मुताबिक मॉडल टाउन हाल अंजलि कॉलोनी निवासी राघव बत्रा सुबह करीब 11 बजे अपनी कार लेकर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर को बीघड़ रोड से मताना रोड की तरफ एक कार को बच्चों ने देखा और रुपये मांगने के लिए कार के पास पहुंचे। कार के पास पहुंचे तो खून निकल रहा था। बच्चों ने शोर मचा दिया और काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर शव का एक्सरे करवाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि गोली शरीर के किस हिस्से में है।
शहर के बीघड़ रोड से मताना रोड पर कार में व्यक्ति ने गोली मारकर सुसाइड किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी तक बयान नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी