फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private hospital doctor, wife attacked

निजी अस्पताल के डॉक्टर और उसकी पत्नी पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Private hospital doctor, wife attacked
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में मामूली विवाद में शनिवार को डॉक्टर और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया गया। हमले में डॉक्टर मुकेश कुमार की पत्नी विभा मंडान घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में शहर पुलिस ने आरोपी गांव खैरातीखेड़ा निवासी अनिल, सुमित, पवन कसाना और मुकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर तीन निवासी विभा मंडान ने बताया कि अपने डॉक्टर पति के साथ अस्पताल का संचालन करती हूं। शनिवार को दोपहर खैराती खेड़ा निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी नीलम को उपचार कराने के लिए ले आया। आरोपी नशे की हालत में था। पति डॉक्टर मुकेश ने मरीज से बीमारी को लेकर जानकारी ली। उसे गायनी विभाग में डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। इस पर आरोपी अनिल अनायास बहस करने लगा और गालीगलौज की। इसके बाद वह चला गया। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद अपने साथी सुमित, पवन कसाना और मुकेश के साथ आया। इन लोगों ने हम दोनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सोने की चूड़ियां भी छीन ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को डॉक्टर के साथ विवाद हुआ था। डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed