फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   private fatehabad, private schools not follow education departments rule, schools open in summer

प्राइवेट स्कूलों ने नहीं माने शिक्षा विभाग के आदेश, खुले रहे स्कूल

Tue, 24 May 2016 12:06 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 24 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
private   fatehabad, private schools not follow education departments rule, schools open in summer
गरमी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग ने भीषम गर्मी को देखते हुए 23 मई से सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां करने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन उसके बावजूद सोमवार को जिले भर के अधिकतर प्राइवेट स्कूल खुले रहे। स्कूल खुलने की शिकायत जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंचने के बाद डीईओ ने प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया। स्कूल संचालकों की मनमानी का शिकार बच्चों को होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को फतेहाबाद का तापमान 43 डिग्री अधिकतम तथा 30 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। प्रतिदिन बढ़ते तापमान के चलते लोगों को जीना मुहाल हो गया है। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शिक्षा विभाग ने चार दिन पहले आदेश जारी कर 23 मई से छुट्टियां करने के आदेश किए थे, लेकिन स्कूलों की मनमर्जी के चलते बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। स्कूल संचालकों का कहना है कि अभी छुट्टियां घोषित करने में समय लग सकता है। यहां तक विद्यार्थियों को अभी तक ग्रीष्मावकाश का काम तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


नहीं लागू हुआ स्कूल टाइम:
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक करने के भी आदेश जारी किए थे। स्कूलों ने उन आदेशों को भी नहीं माना है। दोपहर को जिस समय स्कूलों की छुट्टी होती है उस समय धूप प्रचंड अवस्था में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस के चक्कर में छुट्टियां घोषित होने में लग रहा है समय:
प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा छुट्टियां घोषित न करने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अभी तक जून माह की फीस नहीं पहुंची है। मई में स्कूल संचालक दो महीने की फीस लेते हैं, जून माह की फीस एडवांस ले ली जाती है। अभिभावक एक महीने की जमा करवाते हैं और उसके बाद जून माह की फीस जमा करवाने का भी दबाव डाला जाता है।

स्कूल पोलिंग बूथ बना हुआ था। इसलिए विद्यार्थियों को काम नहीं दे सके। छुट्टियों का काम देने के बाद 25 तक विद्यार्थियों की छुट्टियां कर दी जाएंगी। 25 के बाद कोई भी स्कूल खुला नहीं रहेगा।

शैलेन भास्कर,  जिला महासचिव जिला स्कूल एसोशिएसन

 शिक्षा विभाग मुख्यालय के आदेश थे कि 23 मई से स्कूलों में छुट्टियां कर दी जाएं, लेकिन सोमवार को अधिकतर प्राइवेट स्कूल खुले रहे। सभी बीईओ को कहा गया है कि स्कूलों को नोटिस जारी करें। अगर मंगलवार को कोई स्कूल खुलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
       कृष्णा सिहाग , जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed