फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private bus collides with trolley, seven critical

निजी बस और ट्रॉले में भिड़ंत, सात गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Private bus collides with trolley, seven critical
टोहाना के समैन के पास हादसे में घायल महिला। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। गांव समैन के पास बुधवार को निजी बस और ट्रॉले की भिड़ंत होने से बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मे लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ललित ने सात घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर थाना सदर प्रभारी कपिल सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस टोहाना से हिसार के लिए जा रही थी, करीब दो बजे गांव समैण के पास बस को सामने से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इस दौरान बस में सवार टोहाना की रहने वाली 70 वर्षीय रामबाई, बिठमड़ा की रहने वाली 40 वर्षीय मोमल, लल्लूवाल की रहने वाली 35 वर्षीय मीना, टोहाना की 40 वर्षीय रेशमा, बिठमड़ा निवासी 50 वर्षीय रमेश, टोहाना के रहने वाले 24 वर्षीय दीपक, सोनू निवासी कन्हड़ी व सतपाल घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को छोड़कर अन्य घायलों को अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोट
बस व ट्रॉले की टक्कर में चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। इन लोगों को गंभीर चोटें आई हुई थी, इसलिए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुणाल वर्मा, एसएमओ नागरिक अस्पताल टोहाना।
कोट
गांव समैन के पास निजी बस व ट्रॉले की टक्कर हुई थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायलों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-एएसआई सुरेंद्र सिंह, सदर थाना टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed