फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prince arrested Htyaropi

प्रिंस के हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
जेबीटी प्रशिक्षु शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप पुत्र साधु राम सहित अजय उर्फ काजू, विकर सिंह और जगजीत को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


 बीट इंचार्ज रविन्द्र सिंह और रोहताश कुमार ने बताया कि आरोपी युवकों से चोरी किया गया मोबाइल, लाठी, डंडे बरामद किए जाएंगे। उधर, मृतक प्रिंस मुंजाल का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने मम्मी-पापा से माफी मांगी है।
विज्ञापन


वार्ड 13 निवासी इनेलो नेता बिटटू मुंजाल का 23 वर्षीय पुत्र प्रिंस मुजांल जेबीटी शिक्षक था। 2 दिसंबर की दोपहर को प्रदीप पुत्र साधु राम ने उसे फोन कर स्कूल गेट पर बुलाया, जहां पर प्रदीप सहित सात युवकों ने उसकी जमकर धुनाई की। इस बीच स्कूल के बच्चे मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने प्रिंस को हमलावर युवकों के चंगुल से छुड़ाया। 2 दिसंबर की सायं करीब 4 बजे प्रिंस अपनी मां को दुकान पर जाने के लिए कहकर मोटर साइकिल लेकर घर से निकाला, जिसके बाद से वह लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांव ढाणी गोपाल के लोगों ने 2 दिसंबर की देर सायं पुलिस में सूचना दी कि फतेहाबाद भाखडा नहर की पटरी पर एक लावारिस मोटर साइकिल खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल से संबंधित जांच पड़ताल की तो वह प्रिंस की निकली। इस पर भाखडा नहर में गोताखोरों की मदद से प्रिंस की तलाश की गई। गुरुवार सायं प्रिंस का शव काजलहेड में मिला।

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना
जेबीटी प्रशिक्षु प्रिंस ने मरने से पहले एक सोसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें मौत के लिए प्रदीप पुत्र साधु राम को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। प्रिंस ने पत्र में लिखा कि प्रदीप व उसके साथियों की वजह से मैं मौत को छू रहा हूं। नहर में अगर मेरी लाश किसी व्यक्ति को मिले तो सोसाइड नोट में लिखे मेरे पिता के मोबाइल फोन नंबर पर सूचना जरूर दे देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरा कोई कसूर नहीं था।

मिस कॉल बनी काल
एक आरोपी की बहन के मोबाइल नंबर पर जेबीटी प्रशिक्षु प्रिंस के नंबर की मिसकॉल चली गई थी, जब यह बाद आरोपी को पता चली तो उसने अपने साथियों के साथ प्रिंस की पिटाई कर दी। स्कूल के बाहर पिटाई से बेइज्जत हुआ प्रिंस भाखडा नहर में सोसाइड नोट लिखकर कूद गया था। प्रिंस का शव मिलने के बाद भूना के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

देर रात ही पकड़ लिए थे चार आरोपी

भूना थाना प्रभारी कुलदीप गढ़वाल ने बताया कि प्रिंस मुंजाल की पिटाई करने व मरने के लिए मजबूर करने के मुख्य आरोपी प्रदीप यादव सहित चार युवकों को देर रात्रि भूना से गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें पुलिस ने शुक्रवार को फतेहाबाद न्यायालय में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक एकजुट होकर मारपीट करने, मोबाइल चोरी करने, तोड़फोड़ करने, आत्म हत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


तीन आरोपी अब भी हैं गिरफ्त से बाहर
प्रिंस के परिजनों ने सात आरोपियों को नामजद कराया था। पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन तीन आरोपी अब भी खुली हवा में सांस ले रहे है। पुलिस के अनुसार तीनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed