फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Primary schools will open from tomorrow, 50 percent students will be allowed to come

कल से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, 50 फीसदी विद्यार्थियों को आने की अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Primary schools will open from tomorrow, 50 percent students will be allowed to come
फतेहाबाद में राजकीय प्राइमरी स्कूल। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते बंद प्राइमरी स्कूल भी बुधवार से कक्षा चौथी और पांचवीं के लिए खुल जाएंगे। 143 दिनों बाद विद्यार्थी स्कूल जाकर मैनुअल पढ़ाई कर पाएंगे। शिक्षा विभाग निदेशालय के इस आदेश के बाद जिले के 30 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा। ये 30 हजार विद्यार्थी अब स्कूल जाकर पढ़ पाएंगे। हालांकि एक दिन में 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही स्कूल आने की अनुमति होगी। यानी अभी सप्ताह में तीन दिन ही विद्यार्थी स्कूल जा पाएंगे। स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी।
विज्ञापन

ये है विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल
चौथी 10792 5231
पांचवी 11331 5608
अभिभावकों की लिखित अनुमति होगी जरूरी :
शिक्षा विभाग निदेशालय ने विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लानी होगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर बाध्य नहीं किया जा सकेगा। विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। विद्यार्थी अगर ऑनलाइन पढ़ना चाहता है तो उसे पढ़ाना होगा।
विज्ञापन

पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को करना होगा इंतजार
प्राइमरी स्कूलों में अभी कक्षा पहली से तीसरी शुरू नहीं होगी। सरकारी स्कूल में करीब 28 हजार इन तीनों कक्षाओं के विद्यार्थी है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने स्कूलों में इन कक्षाओं को शुरू करने के आदेश जारी नहीं किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कक्षा चौथी और पांचवीं बुधवार से शुरू होने जा रही है। विद्यार्थियों को कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्कूल आना होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग निदेशालय आदेश भी जारी कर दिए हैं।
अनुराग धारीवाल, जिला सक्षम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed