{"_id":"65f3f41b239f4ab3430153e2","slug":"prices-of-petrol-and-diesel-decreased-people-in-fatehabad-said-this-is-election-relief-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, फतेहाबाद में लोग बोले- ये चुनावी राहत; माल-भाड़े के रेट कम होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, फतेहाबाद में लोग बोले- ये चुनावी राहत; माल-भाड़े के रेट कम होने की उम्मीद
Fri, 15 Mar 2024 12:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:39 PM IST
सार
हरियाणा में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 97.93 थे, वहीं अब 95.93 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा डीजल के रेट एक दिन पहले 90.73 रुपये प्रति लीटर थे जबकि अब 88.73 रुपये हो गए हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि चुनाव के समय में ऐसी घोषणाएं हर बार की जाती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। घटे हुए दाम शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद फतेहाबाद जिले में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को जहां पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 97.93 थे, वहीं अब 95.93 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा डीजल के रेट एक दिन पहले 90.73 रुपये प्रति लीटर थे जबकि अब 88.73 रुपये हो गए हैं। लोगों ने अब उम्मीद जताई है कि पेट्रोल डीजल के दाम घटने से माल भाड़े में भी कटौती होगी। शहर में संचालित खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप के संचालक ललित मेहता ने बताया कि सुबह 6 बजे नए दाम लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वाहन चालक राजेश कुमार, अनिल गौतम, रामनिवास, योगेश चंद्र, अजय मेहता, विजय बिश्नोई, लालचंद गोपी शर्मा आदि ने बताया कि केंद्र सरकार के फैसले से वाहन चालकों को राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में माल भाड़े में भी कटौती होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय डीजल पेट्रोल के दाम कम होने की पूरी संभावना थी। चुनाव के समय में ऐसी घोषणाएं हर बार की जाती हैं।
विज्ञापन
सिरसा में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि पैट्रोल व डीजल में आई गिरावट नियमित बनी रहती है या नहीं। अभी तक किराये में कोई कटौती नहीं की जाएगी। वहीं रियलाइंस पेट्रोप पंपों पर पहले से तीन से चार डीजल व पेट्रोल सस्ती दरो पर उपलब्ध करवा रहे है।