फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prevent dengue by keeping your home and surroundings clean and ensuring mosquito control

Fatehabad News: डेंगू से करें बचाव, घर-आसपास सफाई रख मच्छरों की रोकथाम सुनिश्चित करें

Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Prevent dengue by keeping your home and surroundings clean and ensuring mosquito control
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरुकता अ​भियान के तहत स्कूली ​विद्या​​र्थियों को जानकारी देत
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिले में डेंगू जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, मनोहर मेमोरियल कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में पोस्टर प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को डेंगू से बचाव का संदेश भी दिया गया। सिविल सर्जन डाॅ. बुधराम ने बताया कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है जिससे बचाव के लिए लोगों को अपने घरों व आसपास साफ-सफाई रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कूलर, टंकी, गमले, टायर व अन्य जल एकत्रित होने वाले स्थानों को नियमित रूप से साफ करें तथा हर सप्ताह पानी बदलें ताकि मच्छरों की उत्पत्ति रोकी जा सके। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2025 तक 2153 डेंगू केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस वर्ष 2021 में 993 और सबसे कम वर्ष 2025 में 13 ही केस मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

पिछले 11 साल में डेंगू केस

वर्ष डेंगू केस

2015 189

2016 38

2017 419

2018 56

2019 29

2020 35

2021 993

2022 162

2023 90

2024 129

2025 13

कुल 2153

नोट : वर्ष 2026 में अब तक डेंगू का केवल एक मामला फरवरी माह में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed