फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prepare ICU to deal with the third wave of Corona: Health Director

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के निए तैयार कराएं आईसीयू ः स्वास्थ्य निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Prepare ICU to deal with the third wave of Corona: Health Director
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते निदेशक। - फोटो : Fatehabad
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. दयानंद बागड़ी ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण किया। डॉ. दयानंद ने अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निदेशक ने नागरिक अस्पताल में तैयार हो रही आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट व कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद निदेशक ने अधिकारियों को आदेश दिए कि आईसीयू जल्द से जल्द तैयार करवाएं। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को लेकर जो भी कमी है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ. सुभाष, फीजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा, ईएनटी डॉ. जयप्रकाश और अस्पताल के फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दूसरे दिन नहीं मिला नया केस
जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। अभी फिलहाल जिले में दो एक्टिव केस है। सोमवार को जिले में कोरोना के 1225 सैंपल लिए गए। इसमें 820 आरटीपीसीआर तथा 405 रेपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल 820 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोट
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में सभी तैयारियां लगभग पूरी मिली है। ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई कमी है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें। हम कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है।
- डॉ. दयानंद बागड़ी, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed