फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations underway to provide ration for three months to consumers at once

Fatehabad News: एक साथ तीन माह का राशन लेने को तैयार नहीं डिपो संचालक, किया विरोध

Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to provide ration for three months to consumers at once
जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक को मांग पत्र सौंपते डिपू संचालकस्त्रोत डिपू संचालक
फतेहाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन डिपो संचालकों को तीन महीने राशन एक साथ देने का निर्णय लिया गया है। विभाग की योजना है कि राशनधारकों को एक साथ ही तीन माह का राशन वितरण कर दिया जाए।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके चलते डिपो पर राशन पहुंचाने में विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। राशनधारकों को भी समय पर सामान नहीं मिल पाता है। इसके चलते विभाग तीन माह का राशन एक साथ देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार जून, जुलाई व अगस्त का राशन एक साथ को देने की तैयारी की गई है। दूसरी तरफ विभाग के इस निर्णय का राशन डिपो संचालक विरोध कर रहे हैं। डिपो संचालकों का कहना है कि उनके पास इतनी जगह नहीं है कि वे तीन माह का राशन एक साथ अपने डिपो पर रख सकें, इस लिए विभाग यह निर्णय वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग को लेकर शुक्रवार को राशन डिपो संचालक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से मिलने के लिए पहुंचे। डिपो संचालक ने ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के बैनर तले डीएफएससी विनीत जैन को उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा।
जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास तीन माह का राशन एक साथ रखने के लिए कोई उचित स्थान नही है। उनके डिपो पर भंडारण क्षमता केवल मात्र एक माह के लिए पर्याप्त है। विभाग अपने स्तर पर भंड़ारण करने का प्रबंध करें। डिपो संचालक किराए की दुकानों में राशन रखकर काम चला रहे है। उनके पास गोदाम की कोई व्यवस्था नही है।
गेहूं सूखने पर कम होगा वजन

डिपो संचालकों का कहना है कि बारिश के कारण मंडियों में गेहूं भीगने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। गेहूं के सूखने पर उसका वजन काफी कम हो जाता है। अगर राशन डिपो संचालकों को वही गेहूं मिलती है तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

---

मानसून के चलते कार्ड धारकों को तीन माह का राशन एक साथ देने की तैयारी गई है। ताकि मानसून के दिनों में उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यालय स्तर पर जो निर्देश होंगे उनका पालना किया जाएगा।


-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।

---

राशन डिपो संचालकों के पास तीन माह का राशन एक साथ रखने के लिए कोई स्थान नही है। उनके पास कोई गोदाम नहीं है। अगर विभाग की ओर से यह निर्णय वापस नही लिया जाता तो डिपो संचालक विरोध करेंगे।

-शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed