फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations to contert the stadium's indoor hall into covis center

स्टेडियम के इंडोर हॉल को कोविड सेंटर में बदलने की तैयारी

Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations to contert the stadium's indoor hall into covis center
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के चलते फतेहाबाद जिला प्रशासन ने भोड़ियाखेड़ा खेल स्टेडियम में बने इंडोर हॉल को कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में तब्दील करने पर विचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम में खेल संबंधी सभी गतिविधियां अगले आदेश तक निलंबित की सकती हैं। सोमवार सांय डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एसपी राजेश कुमार एवं एसडीएम संजय बिश्रोई की अगुवाई में प्रशासनिक अमला भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम पहुंचा और इस इंडोर हॉल का निरीक्षण किया। इस संदर्भ में औपचारिक एलान मंगलवार दोपहर तक किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा हाल में ही जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार हलके लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अस्पताल या अग्रोहा मेडिकल भेजने की बजाए कोविड हेल्थ सेंटर्स में रखने के निर्देश आए हैं। जिले में दिनोंदिन कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार और सोमवार के दो दिन में ही जिलेभर में कुल 19 नए केस सामने आए हैं। प्रशासन ने नए नियमों के आधार पर इनमें से अधिकतर मरीजों को होम क्वारंटीन या कोविड सेंटर में आइसोलेट किया है। इन परिस्थितियों में निकट भविष्य में प्रशासन स्टेडियम के इस इंडोर हॉल को भी कोविड सेंटर के रूप में तब्दील कर रिजर्व में रखने पर विचार कर रहा है ताकि एक साथ पचास-साठ मरीजों को भी एक साथ आइसोलेशन में रखा जा सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से निबटने के लिए फिलहाल ये है प्रशासन की तैयारी
-आठ कोविड डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर (कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए)
-30 कोविड केयर सेंटर (संदिग्ध कोरोना मरीजों के लिए)
-120 आइसोलेशन बेड (कोरोना पॉजिटिव, लेकिन स्वस्थ दिखने वाले मरीजों के लिए)
-आईसीयू बेड (गंभीर कोरोना मरीजों के लिए)
जिले में कुल 79 कोरोना मरीज, पिछले दो दिन में 19 केस आए सामने
फतेहाबाद जिले में अनलॉक वन के बाद से कोरोना केसों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। फतेहाबाद जिले में कुल 79 कोरोना मरीज मिले हैं जिसमें से 19 तो पिछले दो दिन में ही सामने आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग एक बड़े कोविड डेडिकेटिड हेल्थ सेंटर की तलाश में जुट गया है जहां पर एक साथ पचास या इससे अधिक मरीजों को रखा जा सके। इस कड़ी में हिसार रोड स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड और भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम का इंडोर हॉल पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की नजरें हैं। अगले एक-दो दिन में इनको लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अभी हमारे पास कोविड मरीजों को रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध हैं लेकिन भविष्य के लिए भी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम के इंडोर हॉल का निरीक्षण किया है। इस बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता।’
डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, डीसी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed