{"_id":"622b92d74644ba465520f9b3","slug":"preparations-for-municipal-elections-started-evms-arrived-from-sirsa-fatehabad-news-hsr6264283174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, सिरसा से पहुंची ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, सिरसा से पहुंची ईवीएम
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। लेकिन चुनाव कब होंगे अभी ये तय नहीं हुआ है। शुक्रवार को नगर परिषद फतेहाबाद क्षेत्र में चुनाव को लेकर ईवीएम पहुंच चुकी है। 120 ईवीएम सिरसा से यहां भेजी गई हैं। पहले ये मशीनें सिरसा को चुनाव के लिए अलॉट हुई थी, लेकिन यहां पर अभी वार्डबंदी पूरी न होने के चलते फतेहाबाद नगर परिषद को ईवीएम मशीनें भेज दी गई है।
नगर परिषद फतेहाबाद में नई वार्डबंदी के बाद 27 वार्ड हो चुके हैं। पहले फतेहाबाद में 25 वार्ड थे, जो कि अब बढ़कर 27 हो चुके हैं। नई वार्डबंदी के अनुसार फतेहाबाद की कुल जनसंख्या 90 हजार 485 है। इसमें सामान्य वर्ग की 47 हजार, एससी वर्ग की 19 हजार 631 और बीसी वर्ग की 23 हजार 837 जनसंख्या है। नगर निकाय चुनाव को लेकर 16 मार्च को प्रशासन फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा। मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने आपत्तियां और दावे मांगे थे। इसको लेकर 881 दावे और 242 आपत्तियां दर्ज की गई थी। 881 दावों में से 127 रद्द कर दिए गए थे, इसके अलावा 242 आपत्तियों में 34 रिजेक्ट हो चुकी है।
कोट
चुनावों को लेकर ईवीएम आ गई हैं। फाइनल मतदाता सूची 16 को जारी होगी। इसके बाद पता लगेगा कि कितनी और ईवीएम की जरूरत है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद