फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparation to land complaints related to cyber crime on dial 112 in Haryana

हरियाणा में डायल 112 पर साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें लैंड कराने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to land complaints related to cyber crime on dial 112 in Haryana
टोहाना। हरियाणा में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को डायल 112 पर लैंड कराने की सुविधा जल्द मिल सकती है। शुक्रवार को फतेहाबाद के टोहाना में आयोजित अंत्योदय मेले में भाग लेने पहुंचे एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को डायल 112 से मिलने वाले फायदे की कामयाबी के बाद हमारी तैयारी है कि डायल 112 पर अब साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को लैंड कराया जाए। आज हमारे सामने साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। मोबाइल और ऑनलाइन नेटवर्क पर बैंक और पेमेंट का लेनदेन जुड़ चुका है। ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से मैसेज भेजकर या अन्य तरीकों से लोगों के साथ ठगी करके पैसा निकालने की घटनाएं होती हैं और दूसरे साइबर अपराध घटित होने की हर समय संभावना बनी रहती है। पुलिस के लिए चुनौती बने इस तरह के साइबर अपराध से निपटने के लिए हम ऐसी योजना बना रहे हैं जिससे डायल 112 पर साइबर अपराध की शिकायतें भी लोग कर सकें। डायल 112 के जरिये आधे घंटे में शिकायत बैंक और पुलिस तक पहुंच जाए जिससे पैसा ट्रांसफर न हो सके। लोगों को डायल 112 पर जल्द ये सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्राइम का ग्राफ कम करने के लिए 400 से ज्यादा हार्डकोर क्रिमिनल पुलिस ने पिछले 1 साल में पकड़े हैं और नशा से पैसे जोड़ने वालों की संपत्ति सीज करने की कार्रवाई बढ़ाए जाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed