फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Premature delivery of minors

पिता के दुष्कर्म से पीड़ित नाबालिग की समय से पूर्व करवाई डिलिवरी

Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Premature delivery of minors
एक गांव में पिता के दुष्कर्म से गर्भवती हुई 14 वर्षीय बेटी ने सरकारी अस्पताल में सोमवार को बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि बच्ची का वजन कम होने के कारण जन्म के बाद उसने दम तोड़ दिया। डिलिवरी के बाद किशोरी स्वस्थ बताई जा रही है। प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग की समय से पूर्व डिलिवरी करवाई गई थी। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। इस मामले में आरोपी पिता को बीती 02 सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि किशोरी करीब 7 माह की गर्भवती है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर समय से पूर्व डिलिवरी करवाई गई। उसने 700 ग्राम की बच्ची को जन्म दिया। हालांकि वजन कम होने के कारण बच्ची ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। किशोरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दो साल से कर रहा था पिता दुष्कर्म : मामले के मुताबिक एक सितंबर को महिला थाना में ये मामला सामने आया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिरसा में चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी थी कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता अपनी बेटी से दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। महिला पुलिस बच्ची को लेकर आई और मेडिकल करवाया गया। बच्ची ने बताया था कि उसकी मां की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। जब भाई काम पर चला जाता था तो उसका पिता उससे जबरदस्ती करता था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में नाबालिग को लाया गया था। समय से पूर्व बच्ची पैदा हुई थी। वजन कम होने के कारण उसकी मौत हो गई। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
दुष्कर्म पीड़िता ने डिलिवरी के दौरान बच्ची को जन्म दिया था। उसकी मौत हो गई है। नाबालिग स्वस्थ है। इस मामले में आरोपी पिता पहले गिरफ्तार हो चुका है। - दामोद रानी, कार्यकारी महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed