{"_id":"61759f223a90a4186c565ebe","slug":"praveen-and-deepak-did-reiki-tire-valves-were-loosened-fatehabad-news-hsr615271529","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण व दीपक ने की थी रेकी, टायर के वाल्व किए थे ढीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण व दीपक ने की थी रेकी, टायर के वाल्व किए थे ढीले
विज्ञापन
भूना। ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या की पूरी साजिश खैरी रोड पर जगजीत उर्फ जज के खेत में रची गई। हत्याकांड में शामिल प्रवीण कुमार व दीपक कुमार उर्फ बिल्ला ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 अक्तूबर की रात को साढ़े आठ बजे ठेकेदार पंकज के दफ्तर की पूरी तरह से रेकी की। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान संजय उर्फ संजू व कर्मजीत उर्फ गोलू ने किया है।
उसने पुलिस को बताया कि मौका मिलते ही ठेकेदार की दफ्तर के बाहर खड़ी क्रेटा कार के बायीं साइड के दोनों टायरों के वॉल लूज कर दिए। दोनों बदमाश ठेकेदार पंकज के चलने की इंतजार में वहीं छुपकर खड़े हो गए और पल पल की जानकारी मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज, शामलो कलां जींद निवासी अमन मलिक, विक्रम नैन बैजलपुर, सुखा बुवान, कर्ण सिंह, हनुमान उर्फ डॉक्टर को देते रहे।
ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में पुलिस के पांच दिन के रिमांड पर आरोपी कर्मजीत उर्फ गोलू व संजय उर्फ संजू ने खुलासा किया है कि भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू, जगजीत उर्फ जज, विक्रम नैन व अमन मलिक भूना एरिया में सभी शराब ठेके अपने पास रखना चाहते थे। इसको लेकर राजेश उर्फ राजा को कई बार सचेत भी किया था। उसके कुछ साथियों को पीटकर रास्ते में दखल न देने की नसीहत भी दी थी। मगर ठेकेदार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। अमन मलिक के साथ दोस्ती निभाने के वास्ते ठेकेदार की हत्या करने में शामिल हुए थे। इनका सर्कल हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अमन मलिक की तलाश में जींद पहुंची पुलिस टीम
सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ढूल के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर अमन मलिक की गिरफ्तारी के लिए जुलाना, जींद तथा शामलों कला पहुंची। मगर ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि अमन मलिक पिछले कई दिनों से गायब है। पुलिस ने आरोपी अमन मलिक की तलाश के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी। सीआईए फतेहाबाद व पुलिस की एक टीम दूसरे हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है। ठेकेदार हत्याकांड में शामिल सुखा बुवान व दीपक कुमार उर्फ बिल्ला के मोबाइल की लोकेशन पुलिस ने हासिल कर ली है, जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम संबंधित ठिकाने पर रवाना हो चुकी है।
8 सितंबर की वारदात में भी थे यही शामिल
कर्मजीत उर्फ गोलू धारसूल ने खुलासा किया है कि इस वारदात के अतिरिक्त इसी साल 8 सितंबर की रात को गांव कन्नोह निवासी शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर रात के समय विक्रम भांभू व विक्रम नैन तथा जगजीत उर्फ जज के कहने पर उसने अपने दोस्त हनुमान उर्फ डॉक्टर, अमन मलिक तथा संजय उर्फ संजू के साथ हमला किया था। वे लोग कार में सवार होकर शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा को जान से मारने के इरादे से गए थे।
कोट
ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में दोनों आरोपी पांच दिन के रिमांड पर हैं। इन्होंने हत्याकांड से जुड़े कई राज पुलिस के सामने खोले हैं। सुखा बुवान व दीपक उर्फ बिल्ला को काबू करने के लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर भी हमला करने की बात इन्होंने कबूली है।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस