फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan's health deteriorated, Nagar Palika's budget meeting cancelled for the fourth time

Fatehabad News: प्रधान की बिगड़ी तबीयत, चौथी बार रद्द हुई नगर पालिका की बजट बैठक

Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's health deteriorated, Nagar Palika's budget meeting cancelled for the fourth time
रतिया नगर पालिका की मीटिंग में मौजूद अधिकारी व पार्षद
तिया। नगर पालिका का बजट पास करने के लिए बुधवार को नगर पालिका में चौथी बार बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रीति खन्ना द्वारा की जानी थी। लेकिन अचानक प्रधान की तबीयत खराब हो जाने के कारण वह बैठक में नहीं पहुंच पाईं। इस दौरान बैठक में उपप्रधान जोगेंद्र नंदा व सात पार्षद पहुंच गए लेकिन प्रधान की तबीयत खराब हो जाने के कारण बैठक रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


वहीं बैठक में पहुंचे पार्षदों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए पूरे मामले में जांच करने की मांग की। नगर पालिका के लेखाकार अनिल मित्तल, कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह 11 बजे बैठक की तैयारी कर रहे थे कुछ समय बाद प्रधान प्रीति खन्ना का मैसेज आया कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है, इसलिए बैठक स्थगित की जाए।
विज्ञापन


इस दौरान उप प्रधान जोगिंदर नंदा, नगर पालिका के सात पार्षद गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल, धीरज कुमार, हैप्पी, विजय कुमार, अजमेर सिंह बैठक के लिए पहुंच गए। जब नगर पालिका सचिव ने प्रधान की तबीयत खराब होने के बारे में पार्षदों को बताया तो पार्षदों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया। पार्षद विजय कुमार ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पार्षदों से बजट तो पास करवा लिया जाता है लेकिन शहर में विकास कार्य करवाने के बजाय निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कॉलोनी व प्राइवेट मार्केट में गालियां बनाकर उसके करोड़ों रुपये के बिल पास कर दिए जाते हैं। जिन कॉलोनियों को अवैध बताकर नगर पालिका के अधिकारी लोगों को एनओसी नहीं देते उन कॉलोनियों में गालियां बना दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद बार-बार नगर पालिका के अधिकारियों से पिछले वर्ष में किए गए सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सूची मांग रहे हैं लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही जिस कारण वह बजट पास नहीं कर रहे हैं।







3 करोड़ 98 लाख के टेंडर किए जारी

नगर पालिका सचिव शुभम कुमार व जेई हवा सिंह ने बताया कि रतिया क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बुधवार को ही 3 करोड़ 98 लाख के 40 कार्यो के टेंडर जारी किए हैं तथा अभी हाल ही में 3 करोड़ 81 लाख 26 विकास कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 3 करोड़ 62 लाख 13 विकास कार्यों का काम प्रगति पर है।






सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीसीआर भी रही मौजूद

नगर पालिका की बजट बैठक में लगातार पार्षदों और अधिकारियों में नोकझोंक की बात सामने आने पर बुधवार को बजट बैठक को लेकर चौथी बार बुलाई बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पालिका कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों के साथ पीसीआर भी तैनात रही। इससे पहले 25 मार्च को तीसरी बार बुलाई बैठक में भी पार्षदों ने अधिकारियों पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए थे तथा बैठक में पार्षदों की काफी नोकझोंक भी हुई थी। हालांकि नगर पालिका सचिव ने स्पष्ट किया कि उन्हें पुलिस पीसीआर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed